त्रिपुरा में मतदान जारी, 9 बजे तक 12.76 फीसद वोटिंग दर्ज
त्रिपुरा में मतदान जारी, 9 बजे तक 12.76 फीसद वोटिंग दर्ज
Share:

अगरतला: उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा की 60 विधानसभा के लिए आज यानि गुरुवार (16 फ़रवरी) की सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए सूबे में कुल 3,337 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां शाम 4 बजे तक मतदान जारी रहेगा। सुबह 9 बजे तक राज्य में 12.76 फीसद मतदान दर्ज किया जा चुका है। एक ही चरण में हो रहे मतदान में राज्य की 28.13 लाख जनता 259 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। जबकि परिणाम 2 मार्च को घोषित होंगे।

बता दें कि, इससे पहले राज्य में भाजपा की सरकार थी और माणिक साहा मुख्यमंत्री थे। सूबे में चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को थम गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी गित्ते किरणकुमार दिनकरराव ने कहा कि 3,337 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है। इनमें से 1,100 बूथ संवेदनशील हैं, जबकि 28 बूथ अति-संवेदनशील हैं। इन इलाकों में सख्त सुरक्षा प्रबंध किया गया है। जैसे ही चुनाव प्रचार ख़त्म हुआ था, राज्य में धारा 144 लगा दी गई थी।

बता दें कि, त्रिपुरा चुनाव में कुल 20 महिलाएं MLA पद के लिए दावेदारी रख रही हैं। वहीं, भाजपा त्रिपुरा में 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी IPFT ने 6 सीटों पर दावेदारी रखी है। भाजपा ने सर्वाधिक 12 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा के लिए प्रचार करने खुद पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मनोज तिवारी सहित कई दिग्गजों ने मोर्चा संभाला था। वहीं, कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता यहाँ नज़र नहीं आया।

आजम खान के बेटे की छिनी गई विधायकी, साथ ही मिली ये सजा

'अब ज्योतिर्लिंग चुरा रही है BJP', जानिए क्यों कांग्रेस ने दिया ये बयान?

BJP से इस्‍तीफा देते हुए रो पड़े शिवप्रताप, 18 को लेंगे हिमाचल के राज्‍यपाल पद की शपथ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -