अभिभाषक संघ का वार्षिक चुनाव आज, मतदाताओं को दिए जाएंगे दो मतपत्र
अभिभाषक संघ का वार्षिक चुनाव आज, मतदाताओं को दिए जाएंगे दो मतपत्र
Share:

इंदौर/ब्यूरो। अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 10.30 बजे से शुरू हो गया। जानकारी की अनुसार शाम चार बजे तक कतार में लगे सदस्य मतदान कर सकेंगे।चुनाव होते ही मतगणना की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। 

आपको बता दे की चुनाव में मतदाताओं को दो मतपत्र दिए जाएंगे। पहले मतपत्र में पदाधिकारियों के लिए मत देना होगा। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम और फोटो छपे होंगे। दूसरे मतपत्र पर कार्यकारिणी सदस्य के लिए मैदान में उतरने वाले 19 प्रत्याशियों के नाम और फोटो हैं। 

मतदाताओं को इन दोनों मतपत्रों को दो अलग-अलग पेटियों में डालना होगा। मतदान के बाद ये पेटियां कमिश्नर कार्यालय की तरफ बनी नई इमारत के सभागृह तक पहुंचा दी जाएंगी। मतगणना इसी हाल में होगी। वहीं चुनाव के बाद ही अभिभाषक संघ के अध्यक्ष का ताज किसके सिर होगा यह फैसला बुधवार ही देर रात तक हो जाएगा। मतदान के लिए संघ के 3750 सदस्य पात्र हैं। उम्मीद है कि मतदान 80 प्रतिशत से ज्यादा होगा। यानी निर्वाचन समिति के सामने तीन हजार मतों को जल्द से जल्द गिरने की चुनौती रहेगी।

वेसली सो नें अपने नाम किया ग्लोबल शतरंज का खिताब

बहुत घातक है Influenza सीजनल फ्लू, दिखे ये लक्षण तो तुरंत जाए डॉक्टर के पास

सेमीफाइनल में भारतीय चुनौती की अगुआई कर सकती है लवलीना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -