रूस से युद्ध के बीच अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की, बाइडेन बोले- यूक्रेन अकेला नहीं पड़ेगा, साथ है US
रूस से युद्ध के बीच अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की, बाइडेन बोले- यूक्रेन अकेला नहीं पड़ेगा, साथ है US
Share:

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच 10 माह से जारी जंग के दौरान पहली बार है, जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की विदेश दौरे पर गए  हैं। वह जो बाइडन से मुलाकात करने अमेरिका पहुंचे जहां उनका बेहतरीन स्वागत किया गया। यहां एक संयुक्त वार्ता में जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाते हुए कहा कि सिर्फ शांति ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यूक्रेन की अखंडता और संप्रभुता भी मायने रखती है। जब तक रूस अपने इरादे नहीं छोड़ देता, तब तक युद्ध खत्म होने वाला नहीं है। 

वहीं अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी अपना रुख दोहराते हुए कहा कि यूक्रेन कभी अकेला नहीं पड़ेगा। अमेरिका हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा। संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान बाइडन ने कहा कि, यूक्रेन की जंग कुछ बड़ी बात के लिए हैं। उन्होंने कहा कि रूस के इस हमले को रोकने और उसके नापाक इरादों के विरुद्ध अमेरिका हमेशा यूक्रेन की सहायता करता रहेगा। उन्होंने कहा कि, एक देश के राष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए सिर्फ शांति आवश्यक नहीं है, बल्कि हमारी स्वतंत्रता, अखंडता और संप्रभुता भी मायने रखती है। 

बता दें कि, जेलेंस्की के अमेरिका पहुंचने से पहले ही बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई की घोषणा कर दी थी। यूक्रेन को 45 अऱब डॉलर की सैन्य मदद देने पर कांग्रेस ने मुहर लगाई है। बाइडन ने कहा कि, रूस सर्दी के मौसम को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है, मगर यूक्रेन के लोग दुनियाभर के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। इसके बाद जेलेंस्की ने भी स्पष्ट कर दिया है कि अभी यह युद्ध थमने वाला नहीं हे। इस यात्रा के माध्यम से जेलेंस्की ने बता दिया है कि रूस के आगे यूक्रेन घुटने टेकने वाला नहीं है और उसके साथ अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी देश खड़े हुए हैं। 

'खैबर पख्तूनख्वा पर तालिबान ने किया कब्जा..', PAK सांसद ने असेंबली में किया दावा

'जमीन पर पड़े मरीज, बेहोश होते डॉक्टर', यहाँ पर कोरोना ने मचाया तांडव, देंखे ये VIDEO

क्या रूस ने मान ली हार ? पुतिन बोले - अब हमारे सैनिकों का ठहरना मुश्किल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -