अपनी पत्नी से शादी के लिए माँ के सामने यह शर्त रखी थी विवेक ने...
अपनी पत्नी से शादी के लिए माँ के सामने यह शर्त रखी थी विवेक ने...
Share:

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने रविवार को ही अपना 41वा जन्मदिन मनाया. यह तो आप सभी को पता ही होगा कि विवेक बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय के प्यार में कितना पागल थे. लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका अलवा की लव स्टोरी के बारे में.

विवेक और प्रियंका की शादी 29 अक्टूबर 2010 को बेंगलोर में हुई थी. प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी हैं. लेकिन एक बात शायद आपको बिलकुल नहीं पता होगी और वह यह बात है कि प्रियंका वह लड़की है जिनसे विवेक मिलना भी नहीं चाहते थे. जी हाँ... खबरों के मुताबिक विवेक उस समय लंदन में थे और प्रियंका अपने परिवार के साथ फ्लोरेंस में थीं. तब विवेक की मां ने उनसे से वादा किया कि वो फ्लोरेंस जाकर प्रियंका से मिलेंगे.

तब विवेक ने कहा कि, 'अगर मुझे वो पसंद भी आती है तो भी मैं उसे 1 साल तक डेट करूंगा और फिर सगाई करूंगा जो अगले 1 साल तक चलेगी और उसके बाद हम शादी कर सकते हैं.' विवेक को लगा कि ये सब सुनकर उनकी मां इस बात से इंकार कर देंगी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. ]इसके बाद विवेक ने बताया कि जब वह प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस पहुंचे तब वहां प्रियंका आईं और विवेक उन्हें देखते रह गए. प्रियंका ने फ्लैट स्लीपर्स सफेड पैंट और टॉप पहना हुआ था. उनके बाल खुले थे और वो काफी सुन्दर लग रही थीं. इसके बाद दोनों सनसेट देखने के लिए सैंटा ट्रिनिटा ब्रिज पहुंचे.

दोनों की पहली मुलाकात 4 जुलाई को हुई और 7 सितंबर को दोनों ने सगाई कर ली. इसके बाद दोनों ने शादी करने के लिए भी ज्यादा वक्त नहीं लिया और 29 अक्टूबर 2010 को विवेक और प्रियंका ने शादी कर ली.

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए खतरे की निशानी, फिल्म से अलग हो रही है एकता कपूर

इशारो-इशारो में ट्विटर पर कह दी हार्दिक और परिणीति ने अपने दिल की बात

महाभारत में माँ का रोल निभाने के अलावा फिल्मों में बिकिनी सीन भी दे चुकी हैं कुंती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -