वीगन खाना खाने टेंड्रिल रेस्टोरेंट पहुंचे विरूष्का, तस्वीरें वायरल
वीगन खाना खाने टेंड्रिल रेस्टोरेंट पहुंचे विरूष्का, तस्वीरें वायरल
Share:

बॉलीवुड में अपने काम और अपनी अदाओं से लाखो लोगों को दीवाना बनाने वाली अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ लंदन में हैं। यहाँ दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ समय बिता रहे हैं। इसी के साथ ही एक दूसरे के साथ डेट का आनंद भी ले रहे हैं। आए दिन दोनों के फोटोज सामने आते हैं। अब हाल ही में अनुष्का और विराट लंच डेट पर गए। जी दरअसल दोनों ही वीगन (वेजीटेरियन) खाना खाने के लिए लंदन के टेंड्रिल रेस्टोरेंट पहुंचे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by A (mostly) vegan kitchen (@tendril_kitchen)

यहाँ रेस्टोरेंट के शेफ ऋषिम सचदेव के साथ दोनों की एक फोटो सामने आई है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल इस तस्वीर को रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इस तस्वीर में अनुष्का ने व्हाइट कलर का कार्डिगन और बॉयफ्रेंड जींस पहनी है और इसी के साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पहनी हुई है। इस दौरान खुले बालों के साथ अनुष्का शर्मा ब्लैक हैंडबैग लिये और ब्लैक मास्क लगाए बड़ी प्यारी दिख रहीं हैं। वहीं उनके पति विराट कोहली ने ग्रे पैंट्स के साथ पिंक टी-शर्ट पहनी है और व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं।

वह भी हैंडसम लग रहे हैं। आप देख सकते हैं विराट अपने हाथ में स्वेटशर्ट पकड़ा हुआ है और उन्होंने सर्जिकल मास्क लगाया हुआ है। इसके अलावा एक और तस्वीर में विराट और अनुष्का, रेस्टोरेंट के बाकी स्टाफ के साथ नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपनी लंच डिश की फोटो शेयर कर उसे बेस्ट बताया है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका और पति विराट कोहली संग कई हफ्तों से यूके में रह रही हैं और वहां से उनके फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं।

छोटी सी बात थी और पति ने पत्नी पर डाल दिया खौलता पानी

'मक्का में बनेगा राम मंदिर', पोस्ट की 'अब्दुल' ने, बेकसूर हरीश ने सऊदी अरब की जेल में काटी सजा

पश्चिम-बंगाल सरकार को बड़ा झटका, HC ने CBI को सौंपी चुनाव बाद हत्या-रेप के मामलों की जांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -