क्रिकेट छोड़ बैटमिंटन खेलते नजर आए विराट कोहली, पत्नी अनुष्का भी आई साथ नजर
क्रिकेट छोड़ बैटमिंटन खेलते नजर आए विराट कोहली, पत्नी अनुष्का भी आई साथ नजर
Share:

जाने माने मशहूर स्टार कपल विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा अपने बिजी शेड्यूल से वक़्त निकालकर प्रशंसकों के बीच दिखाई दे जाते हैं। शनिवार को दोनों बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में लंच के लिए पहुंचे थे, जहां प्रशंसक इन्हें घेर लिया। वैसे तो विराट कोहली बल्ले से रन बरसाते हैं, मगर हाल ही में उन्हें बैटमिंटन खेलते देखा गया। इस के चलते अनुष्का शर्मा ने भी उनका भरपूर साथ दिया। विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा बेंगलुरु में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट में सम्मिलित हुए। पूरा स्टेडियम इस पावर कपल को देखने के लिए खचाखच भरा हुआ था। विराट एवं अनुष्का ने जैसे ही बैटमिंटन हाथों में थामा, स्टेडियम में प्रशंसक उन्हें चीयर करने लगे। दोनों का बैटमिंटन खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। 

वही कई फैन पेजेस ने विराट और अनुष्का का बैठमिंटन खेलते हुए वीडियो साझा किया है। इवेंट में विराट कोहली व्हाइट और ब्लैक कलर की स्टाइप्ड टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर्स में दिखाई दिए। वहीं अनुष्का शर्मा ने ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स कैरी किए। प्रशंसकों का प्यार देख दोनों बहुत खुश नजर आ रहे थे। इवेंट में विरुष्का ने आए प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई। 

हाल ही में अनुष्का शर्मा एवं विराट कोहली डांस करते हुए भी दिखाई दिए थे। अनुष्का ने अपने पति के साथ डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। दोनों एक पंजाबी गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'डांस पे चांस।' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है तथा लोग इसपर कमेंट्स भी कर रहे हैं। दोनों के वीडियोस इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए है। 

रिलीज हुआ जिमी शेरगिल की नई फिल्म का धमाकेदार टीज़र

अनिल कपूर की वीडियो पर अनुपम खेर का मजाकिया कैप्शन, कहा- "बताया नहीं आप चाँद पे..."

आइस-क्रीम के दीवाने है वरुण धवन...जान्हवी ने एक्टर को दी जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -