विराट-अनुष्का की सगाई की खबरें झूठी!
विराट-अनुष्का की सगाई की खबरें झूठी!
Share:

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की नए साल के मौके पर देहरादून में सगाई की जो खबरें चल रही हैं, वो पूरी तरह से झूठी हैं। असल खबर ये है कि यह दोनों सितारें वहां 31 दिसंबर को न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करेंगे । 

एक न्यूज़ पोर्टल का दावा है कि उन्होंने इस अफवाह के बीच विराट और अनुष्का के परिवार वालों और नजदीकी लोगों से संपर्क किया। इसके बाद यह बात सामने आई कि दोनों ने वहां बस नए साल की पार्टी रखी है जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट के कई सितारे शामिल हो सकते हैं। दोनों के पारिवारिक सूत्रों ने सगाई की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।  

गौरतलब है कि सगाई की अफवाह ने तब जोर पकड़ा जब बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन और उद्योगपति मित्र अनिल अंबानी के साथ देहरादून पहुंचे और उसी आनंदा होटल में रहने पहुंच गए जहां विराट और अनुष्का क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए एक हफ्ते से ठहरे हुए हैं। बता दें, बच्चन-अंबानी नए साल की छुट्टियां मनाने देवभूमि पहुंचे हैं।

जबकि विराट व अनुष्का क्रिसमस के समय से ही उत्तराखंड की शांत और मनोरम वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं। इधर, यह भी चर्चा है कि अनुष्का के पैरेंट्स ऋषिकेश में रहते हैं। विराट के अनुष्का के घर जाकर उनके पैरेंट्स से मिलने की भी खबरे आ रही हैं।  

2017 के पहले दिन सगाई करने जा रहे हैं विराट-अनुष्का, बिग बी-अम्बानी होंगे शामिल!

जानिए, मौत के बाद आपके फ़ेसबुक या दूसरे सोशल एकाउंट का क्या होगा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -