रिवॉल्वर रानी की पुलिस से छुट्टी, इस्तीफा मंजूर
रिवॉल्वर रानी की पुलिस से छुट्टी, इस्तीफा मंजूर
Share:

आगरा: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान यूपी पुलिस की महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा ने बीते दिनों इस्तीफा दिया था और अब उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। जी हाँ, आप सभी को बता दें कि सरकारी रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाकर महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा चर्चाओं का हिस्सा बनी थीं और अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है जिसे पुलिस के आला अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है।

इस तरह से अब प्रियंका मिश्रा महिला सिपाही नहीं रहीं। आप सभी को बता दें कि आगरा के एमएम गेट पुलिस थाने में तैनात रही महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का एक सरकारी रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल हुआ था। उस वायरल हुए वीडियो में प्रियंका मिश्रा ने वर्दी पहन रखी थी और हाथ में रिवॉल्वर ले रखी थी। उस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीँ इस दौरान ही सोशल मीडिया में प्रियंका मिश्रा को ट्रोलर्स ने ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

केवल यही नहीं बल्कि लगातार उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। यह सब देखने के बाद प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका मिश्रा का वीडियो इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट हुआ था और उसे कुछ ही देर में कई लोगों ने देख लिया था। अब उस वीडियो को प्रियंका मिश्रा ने हटा दिया है लेकिन इंस्ट्राग्राम पर प्रियंका मिश्रा के फॉलोवर तेजी से बढ़ रहे हैं और लोग उन्हें बेहतरीन भी बता रहे हैं। वहीँ कई लोग अब भी प्रियंका मिश्रा को ट्रोल कर रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रही अंतरकलह, CM की कुर्सी के लिए लड़ रहे सिद्धू और अमरिंदर

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह के पोते इंद्रजीत ने थामा भाजपा का दामन

जेट एयरवेज 2022 की पहली तिमाही तक घरेलू सेवाओं को फिर से करेगी शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -