कश्मीर में लगा कर्फ्यू, हालात तनावपूर्ण
कश्मीर में लगा कर्फ्यू, हालात तनावपूर्ण
Share:

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर के कुछ भागों में कफ्र्यू लगा दिया गया है दरअसल जम्मू-कश्मीर में हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए थे। ऐसे में हालातों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज से पूर्व सावधानी के तौर पर कर्फ्यू लगा दिया गया। हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मृत्यु के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के मध्य हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

जबकि 67 लोगों की मौत हो गई। जबकि घायलों का आंकड़ा हजार पार रहा। हालात ये हैं कि करीब 56 दिनों से जनजीवन असामान्य हो गया है। ऐसे में यहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घाटी के अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम, शोपिया, बारामूला, पटटन में कर्फ्यू लगाया गया है। इतना ही नहीं शुक्रवार होने से सुरक्षा बलों पर अधिक दबाव है।

माना जा रहा है कि जुमे की नमाज़ के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। इसके पूर्व कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों से कफ्र्यू हटा दिया गया। दो दिन पूर्व इस तरह के कर्फ्यू को हटा लिया गया था। अलगवादियों की ओर से आमंत्रित की गई हड़ताल के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

शैक्षणिक संस्थान व निजी कार्यालय भी बंद रहे। दरअसल 3 व 4 सितंबर को श्रीनगर के हवाई अड्डे के पास कब्जा करने का आह्वान अलगाववादियों ने किया है। ऐसे में हिंसा भड़कने की संभावना है। इस तरह की स्थिति का सामना करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक आमंत्रित की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -