अभिनय के साथ-साथ राजनीती में भी विनोद खन्ना की थी अच्छी पकड़
अभिनय के साथ-साथ राजनीती में भी विनोद खन्ना की थी अच्छी पकड़
Share:

जाने माने मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का आज ही के जन्म हुआ था। विनोद खन्ना का जन्म एक व्यापारिक परिवार में 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर ,ब्रितानी भारत (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। उनका परिवार अगले वर्ष 1947 में हुए भारत-पाक विभाजन के पश्चात पेशावर से मुंबई आ गया था। उनके माता-पिता का नाम कमला और किशनचंद खन्ना था। 1960 के पश्चात की उनकी स्कूली शिक्षा नासिक के एक बोर्डिग स्कूल में हुई वहीं उन्होंने सिद्धेहम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया था।

वही इनके तीन पुत्र एवं एक पुत्री है जिसमें अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना जो कि दोनों फ़िल्म एक्टर है। 27 अप्रैल 2017 को लम्बे वक़्त से कैंसर से पीड़ित रहने कि वजह से मुम्बई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में देहांत हो गया। साथ ही उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरूआत 1968 में आयी फ़िल्म "मन का मीत" से की जिसमें उन्होंने एक खलनायक का अभिनय किया था। कई फ़िल्मों में उल्लेखनीय सहायक तथा खलनायक के रोल निभाने के बाद 1971 में उनकी पहली एकल हीरो वाली फ़िल्म हम तुम और वो आयी। कुछ साल के फ़िल्मी संन्यास, जिसके दौरान वे आचार्य रजनीश के अनुयायी बन गए थे, के बाद उन्होंने अपनी दूसरी फ़िल्मी पारी भी सफलतापूर्वक खेली और 2017 तक फ़िल्मों में सक्रिय रहे।

वही साल 1997 और 1999 में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से बीजेपी की तरफ से सांसद चुने गए थे। जबकि 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रिय मंत्री भी रहे। इसके बाद सिर्फ 6 माह पश्चात ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया था। इसी के साथ विनोद खन्ना ने कई बेहतरीन फ़िल्में दी है, तथा उनके शानदार अभिनय से उन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग पहचान रखी थी। 

एम्स द्वारा सुशांत की मौत को आत्महत्या का करार देने के बाद मुंबई पुलिस ने दी ये प्रतिक्रिया

कुणाल ने शेयर किया बेटी के नाम का टेटू

ड्रग्स केस पर अक्षय कुमार कही हैरान करने वाली बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -