जानिए कौन थीं विजय लक्ष्मी पंड़ित? जिनकी देश की आजादी से पहले और बाद में भी थी अहम भूमिका
जानिए कौन थीं विजय लक्ष्मी पंड़ित? जिनकी देश की आजादी से पहले और बाद में भी थी अहम भूमिका
Share:

गांधी-नेहरू के खानदान से संबंध रखने वाली श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित के बारे में बेहद कम व्यक्ति ही जानते होंगे जबकि उनका स्वतंत्रता की लड़ाई के पहले और बाद में भी जनसेवा में बड़ा योगदान रहा है। विजयलक्ष्मी पंडित भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा इंदिरा गांधी की बुआ थी। उन्होंने अपनी भतीजी तथा तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के आपातकाल का विरोध करते हुए उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर जनता पार्टी में सम्मिलित होने का काम किया।

विजय लक्ष्मी पंडित का जन्म 18 अगस्त 1900 को गांधी-नेहरू परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा मुख्य तौर पर घर में ही हुई। भाई जवाहर लाल की भांति उनकी प्रारम्भिक जिंदगी भी एक राजकुमारी-सा बीता । उन्होंने घर पर रहकर अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त की थी। वह शिक्षा के साथ-साथ राजनीति साहित्य, घुड़सवारी आदि में भी रुचि लेती थीं। पं. जवाहर लाल नेहरू से 11 वर्ष छोटी तथा अपनी बहन कृष्णा से 7 वर्ष बड़ी थीं। उन्होंने इलाहाबाद से अपना अध्ययन आरम्भ किया था। तत्पश्चात, गांधी और नेहरू के साथ स्वाधीनता संग्राम में लड़ीं। पहले पिता मोतीलाल नेहरू तथा बाद में भाई जवाहरलाल नेहरू के साथ राजनीति में एक्टिव रहीं।

गांधीजी से प्रभावित होकर उन्होंने भी स्वतंत्रता के लिए आंदोलनों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। इसके लिए वह कई बार जेल गयी यातनाएं भी सहीं। पर देश के लिए स्वतंत्रता की जंग लड़ती रहीं। 1937 में वो संयुक्त प्रांत की प्रांतीय विधानसभा के लिए निर्वाचित हुई। विजय लक्ष्मी पंडित मंत्रीमंडल मंत्री बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी। 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली वह दुनिया की प्रथम महिला थीं। विजय लक्ष्मी पंडित सोवियत संघ में भारत की प्रथम राजदूत बनीं। फिर अमेरिका में उन्हें राजदूत बनाया गया। वो संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की प्रथम राजदूत बनीं।

काबुल में फंसे भारतीय ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, कहा- अब पता नहीं हमारा क्या होगा...

'कश्मीर एक अलग देश, भारत-पाक ने कर रखा कब्ज़ा..', सिद्धू के सलाहकार का विवादित बयान

उधर लोग हवाईजहाज़ से गिरकर दे रहे जान, इधर जिम और पार्क में मस्ती कर रहे तालिबानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -