वाइब्रेंट गुजरात को और आगे ले जाऐंगे विजय रूपाणी !
वाइब्रेंट गुजरात को और आगे ले जाऐंगे विजय रूपाणी !
Share:

नई दिल्ली : गुजरात में जो राजनीतिक उथल-पुथल हुई और उसे थाम पाने में नाकाम रहने के बाद वहां की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा दे दिया। चाहे वहां के पाटीदार व पटेल समुदाय द्वारा रिजर्वेशन की मांग हो या फिर वहां के दलित युवकों पर तथाकथित गोरक्षकों द्वारा हुए हमले के बाद दलित समुदाय का सामूहिक प्रदर्शन हो। उन्होंने इस्तीफे की बात अपने फेसबुक वॉल पर साझा की जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

उनके इस्तीफे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री पद के लिए दो नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहे थे। पहले नितिन पटेल और दूसरे विजय रुपाणी, गौरतलब है कि नितिन पटेल वहां के पाटीदार समुदाय से ही ताल्लुक रखते हैं और उनके मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावनाएं भी उनमें थीं। हालांकि विभिन्न कयासों को धता बताते हुए विजय रुपानी गुजरात प्रांत के मुख्यमंत्री चुन लिए गए हैं। विजय रूपाणी एक व्यक्तित्व - आज भारत की अधिकांश आम जनता भले ही विजय रुपाणी का नाम पहली बार सुन रही हो लेकिन वे बीजेपी के इनर सर्किल के जाने.माने चेहरे हैं।

वे जैन समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और गुजरात प्रांत में बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं। बीजेपी संगठन पर अच्छी पकड़ रखते हैं, वे राजकोट पश्चिम से विधायक हैं। उनके पास गुजरात सरकार में परिवहन, वॉटर सप्लाई और लेबर एंड एम्प्लॉय जैसे मंत्रालय भी हैं। कैसे की करियर की शुरुआत- विजय रुपाणी को मुख्यमंत्री पद बिना किसी मशक्कत के मिल गया है ऐसा नहीं है। इस कार्य में उनकी प्रतिभा बड़ी काम आई।

वे अपने पढ़ाई के दिनों से ही आरएसएस से जुड़े थे। दरअसल वे विद्यार्थी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े रहे हैं। वे अहमदाबाद में एबीवीपी के फुल टाइम वर्कर भी रह चुके हैं। इसके बाद वे जनसंघ से जुड़े रहे। वे भारतीय जनता पार्टी के शुरुआती दिनों से ही संगठन का हिस्सा हैंण् वे इससे पहले राजकोट के पार्षद रहने के अलावा राज्यसभा के भी सदस्य रह चुके हैं। वे आपातकाल के दौरान जेल भी जा चुके हैं।

गुजरात में अब चलेगा अमित शाह का शासन

सबसे बड़ा उलटफेर: विजय रूपानी होंगे गुजरात के नए CM

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -