Video: विद्या बालन ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, देखते रह गए सेलेब्स
Video: विद्या बालन ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, देखते रह गए सेलेब्स
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपने नए अंदाज से सभी को घायल कर रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है और आप देख सकते हैं अपने इस नए वीडियो में वह अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं। जी दरअसल इस वीडियो में विद्या पारंपरिक परिधान के साथ ही वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रही हैं। आप देख सकते इस वीडियो में विद्या ने अपने दोनों अवतारों के साथ सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

उनका यह लुक काफी समय बाद नजर आया है और इसे जो देख रहा है वह उनकी तारीफों के पूल बाँध रहा है। वैसे विद्या बॉलीवुड की दुनिया में अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पर्दे के साथ ही समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए भी अपने लुक से लोगों का दिल जीता है। वैसे इस बार उनके चाहने वालों को उनका एक अलग अंदाज दिखा है और सभी को यह अंदाज पसंद आ रहा है। वैसे आपने देखा होगा विद्या अधिकतर भारतीय और पारंपरिक परिधान में दिखती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने वेस्टर्न लुक के साथ अपना बोल्ड अवतार भी दिखाया है।

आप देख सकते हैं अभिनेत्री इस वीडियो में एक पीले अनारकली सूट के अलावा चकमदार वेस्टर्न ड्रेस में भी दिख रही हैं। वहीँ इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "जब लोग मुझसे कहते हैं कि मैं अक्सर भारतीय कपड़े पहनती हूं।" उनके इस वीडियो पर अभिनेत्री डायना पेंटी, सान्या मल्होत्रा, शिबानी दांडेकर सहित अन्य ने उनकी सराहना की है। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही विद्या फिल्म 'शेरनी' में दिखाई देंगी।

छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज नहीं घटाएगी सरकार, वापस लिया फैसला

शुभेंदु और ममता में से कौन मारेगा बाज़ी ? नंदीग्राम में महामुकाबला आज

अब आप भी दे सकते हैं सियासी दलों को चंदा, आज से मिलेंगे इलेक्टोरल बॉन्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -