हिमाचल में बुजुर्ग नेतृत्व के हवाले विधानसभा चुनाव
हिमाचल में बुजुर्ग नेतृत्व के हवाले विधानसभा चुनाव
Share:

नईदिल्ली। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही अपने - अपने दांव पेंच आजमा रहे हैं। कांग्रेस मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सहारे चुनाव में दम लगा रही है तो फिर भारतीय जनता पार्टी ने उनके मुकाबले अपने प्रत्याशी के तौर पर प्रेम कुमार धूमल को सामने रखा है। सदैव युवा नेतृत्व और 60 प्लस को राजनीति में कथित तौर पर रिटायर करने की बात करने वाली भाजपा और कांग्रेस इस चुनाव में बुजुर्ग नेतृत्व के ही सहारे है।

दोनों ही नेताओं में आयु के लिहाज से करीब 10 वर्ष का अंतर है। सीएम वीरभद्रसिंह की आयु 83 वर्ष है तो प्रेम कुमार धूमल 73 वर्ष की आयु के हैं। भाजपा के कद्दावर नेता प्रेम कुमार धूमल वर्ष 1998 और 2003 के साथ वर्ष 2007 व 2012 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। 10 अप्रैल 1944 को हमीरपुर जिले के समीरपुर गांव में उनका जन्म हुआ।

धूमल ने मास्टर्स की उपाधि करने के अलावा एलएलबी का अध्ययन किया। हिमाचल में चुनाव प्रचार अपने अंतिम पड़ाव में है। 1990 से सूबे की जनता हर बार सत्ता परिवर्तन करती आ रही है। फिलहाल,वहां कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में अगर पिछले दो दशक से ज्यादा के चुनावी चलन को देखें तो पड़ला बीजेपी की तरफ झुकता नजर आ रहा है। हालांकि अब सबकुछ दोनों दलों के प्रचार और विभिन्न मसलों पर निर्भर है।

हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग की

सांसद मनोज तिवारी का फोन चोरी

हार्दिक पटेल ने आरक्षण पर की, कांग्रेस से दो टूक बात

अल्पेश ठाकोर हो सकते हैं, कांग्रेस के लिए मजबूत

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -