VIDEO! MP में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को दिया जन्म
VIDEO! MP में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को दिया जन्म
Share:

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क से आज अच्छी खबर आई है। 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाई गई माता चीता ने 3 बच्चों को जन्म दिया। तत्पश्चात, वन विभाग की टीम बेहद खुश दिखाई दे रही है। इस सिलसिले में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने खबर दी है। इन नन्हे मेहमानों के इस दुनिया में आने की खबर देते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चीता के छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां से लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी, कूनो के नए शावक!  सितंबर, 2022 में नामीबिया से लाए गए चीते में से एक ज्वाला ने 3 शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले चीता आशा ने अपने शावकों को जन्म दिया था। आगे उन्होंने वन्यजीव की देखभाल करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि देश भर के सभी वन्यजीव, फ्रंटलाइन योद्धा और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई।

ध्यान हो कि चीता प्रोजेक्ट के तहत 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे, जिसमें मादा चीता ज्वाला और आशा सम्मिलित थी। 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 8 चीते जो नामीबिया से लाए गए थे। उन्हें छोड़ा गया था तथा इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लेकर छोड़े गए, मगर इनमे से 6 वयस्क चीतों की मौत हो चुकी है। अब 6 शावकों के जन्म के साथ ही देश में कुल चीतों का आंकड़ा 21 हो गया है, जिनमे से 14 वयस्क चीते हैं तो वहीं 7 शावक हैं।

अमेरिका में कट्टरपंथियों के निशाने पर हिन्दू मंदिर, दो हफ्तों में 5 मंदिरों पर हुआ हमला

इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मुकाबले में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, बताया ये कारण !

यहां निकली सरकारी नौकरियां, फटाफट कर लें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -