VIDEO! टोल प्लाजा वालों से भिड़े 'द ग्रेट खली', बीच सड़क पर जड़ दिया थप्पड़
VIDEO! टोल प्लाजा वालों से भिड़े 'द ग्रेट खली', बीच सड़क पर जड़ दिया थप्पड़
Share:

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व चैम्पियन 'द ग्रेट खली' मतलब दलीप सिंह राणा इस बार टोल प्लाजा के कर्मचारियों से लड़ते हुए दिखाई दिए हैं। यह कोई लड़ाई नहीं, बल्कि वास्तव में हुआ है। दरअसल, खली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वही इस वीडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि खली ने आईडी कार्ड मांगने पर टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया है। जबकि वीडियो में खली कह रहे हैं कि कर्मचारी उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। एक कर्मचारी तस्वीरें खिंचवाने के लिए कार में घुस रहा था, इस कारण ऐसा हुआ। 

दरअसल, यह घटना तब की है, जब द ग्रेट खली जालंधर से करनाल जा रहे थे। इसी के चलते फिल्लोर के पास टोल प्लाजा का यह वीडियो बताया जा रहा है। खली ने कहा कि एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के कार में घुस रहा था। इंकार करने पर विवाद हो गया। तत्पश्चात, शेष कर्मचारी आए और उनकी कार को घेरकर ब्लैकमेल करने लगे। इसके चलते रेसलर खली अपनी कार से बाहर आए तथा बैरियर को हटाकर कार को निकालकर ले गए। इस बीच एक कर्मचारी खली को बैरियर हटाने से रोकता भी है, तो स्टार रेसलर उसे बाजू से पकड़कर हटा देता है। बता दें कि द ग्रेट खली बीजेपी के नेता भी हैं। हालांकि उन्होंने चुना नहीं लड़ा था।

Ind Vs Eng: शतक भले न सही, पूरी सीरीज में अगर कोहली 101 रन भी बना लें तो...

Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ पहला ODI आज, कोहली की जगह खेल सकता है ये बल्लेबाज़

क्रॉसओवर मैच में स्पेन से भारत को मिली हार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -