VIDEO! रेस्टोरेंट से उर्फी जावेद को किया पुलिस ने गिरफ्तार, देखकर दंग रह गए लोग
VIDEO! रेस्टोरेंट से उर्फी जावेद को किया पुलिस ने गिरफ्तार, देखकर दंग रह गए लोग
Share:

मशहूर सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अपने अतरंगी ऑउटफिट के चलते मुश्किल में फंस गई हैं। उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर उर्फी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो रेस्टोरेंट में है, जहां महिला पुलिसकर्मी आकर उन्हें पुलिस थाने ले जाती हैं। उर्फी जावेद पुलिस से सवाल करती हैं कि आखिर वो थाने क्यों जाएं मगर पुलिसकर्मी उन्हें बोलती हैं कि जो भी बात करनी है वहां जाकर ही होगी।

उर्फी जावेद का ये वीडियो सामने आने के बाद से सभी को बड़ा झटका लगा है। कुछ लोगों के लिए इस बात पर भरोसा करना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं यूजर्स का कहना ये भी है कि ये सब उर्फी का ख़बरों में बने रहने के लिए ढोंग है। उर्फी जावेद और महिला पुलिसकर्मी नाटक कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, '50 रुपये काट ओवरएक्टिंग का।' दूसरे ने लिखा, 'लोग न्यूज और मीडिया में रहने के लिए क्या क्या करते हैं।' एक और ने लिखा, 'काफी नकली लोग लग रहे हैं।' 

वही बहुत से लोगों का मानना है कि उर्फी जावेद प्रैंक कर रही हैं। तो कई का कहना ये भी है कि बॉलीवुड में सभी रिवीलिंग ऑउटफिट पहनते हैं ऐसे में सिर्फ उर्फी को टारगेट क्यों किया गया। बता दे कि कुछ दिन पहले उर्फी जावेद को राजपाल यादव के 'भूल भुलैया' वाले छोटे पंडित के अवतार में देखा गया था। इसे लेकर वो ट्रोल हुईं तथा उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी। प्राप्त खबर के अनुसार, ये वीडियो फेक है। उर्फी जावेद को असली पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।

एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लगे ये गंभीर आरोप

बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा ने करवा चौथ का व्रत, इंटरनेट पर वायरल हुए VIDEO

'कीड़ा है विक्की, निकालकर फेंक दूंगी', नेशनल TV पर पति को लेकर बोली अंकिता लोखंडे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -