अस्पताल से वायरल हुआ भाग्यश्री के पति का वीडियो, इस चीज की हुई सर्जरी
अस्पताल से वायरल हुआ भाग्यश्री के पति का वीडियो, इस चीज की हुई सर्जरी
Share:

सलमान खान की हीरोइन भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी के कंधे की सर्जरी की गई है। अभिनेत्री के पति को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी 4।5 घंटे तक सर्जरी की गई। भाग्यश्री ने पति की सर्जरी की जानकारी देते हुए पोस्ट भी साझा किया है।

भाग्यश्री के पति की हुई सर्जरी: भाग्यश्री ने अपने पोस्ट में लिखा- इसे शेयर करने का मकसद लोगों को जानकारी देना है कि सर्जरी चाहे बड़ी हो लेकिन इसकी स्मूथ और फास्ट रिकवरी हो सकती है। भाग्यश्री ने सर्जरी से पहले और बाद के मोमेंट्स वीडियो क्लिप में साझा किए हैं। मुश्किल की इस घड़ी में भाग्यश्री अपने पति के साथ पिलर बनकर कड़ी रही। भाग्यश्री ने लिखा- हिमालय के दाएं कंधे की मेजर सर्जरी में 4।5 घंटे लगे। वीडियो में हिमालय सर्जरी के लिए जाते नजर आ रहे है। फिर बाद में सर्जरी के बाद अस्पताल के बेड पर रेस्ट करते हुए दिखाई दे रहे है। 

हिमालय की सेहत के लिए फैंस ने मांगी दुआ: जैसे ही भाग्यश्री ने ये वीडियो शेयर किया फैंस और सेलेब्स उनके जल्द सेहतमंद होने की कामना करते हुए दिखाई दे रहे है। संजय कपूर, अर्चना पूरन सिंह ने अपनी दुआएं भेजी हैं। हिमालय और भाग्यश्री की जोड़ी बहुत  पसंद की जाती है। दोनों ने 1990 में विवाह किया था। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। अभिमन्यु दसानी और अवंतिका दसानी। दोनों ही एक्टर्स हैं।

सलमान संग थी भाग्यश्री की पहली फिल्म: भाग्यश्री की पहली मूवी सलमान खान के साथ थी। 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री और सलमान की जोड़ी को लोगों ने बेशुमार प्यार भी दिया गया। रातों रात भाग्यश्री स्टार बन चुकी थी। करियर के पीक पर खड़ी भाग्यश्री ने हिमालय से विवाह कर सभी को चौंका दिया था।  भाग्यश्री फिल्मों और TV शोज में एक्टिव हैं। उनकी पिछली रिलीज राधे श्याम थी। वे DID सुपर मॉम्स की जज भी रही थीं। भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय के साथ डांस रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में पार्टिसिपेट भी कर चुकी है। शो में भाग्यश्री और हिमालय का बेशुमार प्यार सबसे अधिक  हाईलाइट में रहा। दोनों मेड फॉर ईच अदर कपल लगे। हम तो यही दुआ करने वाले है भाग्यश्री और हिमालय दसानी की खूबसूरत जोड़ी और उनका प्यार यूं ही बना रहे।

देश वो महान कलाकार, जो खुद लिखकर गाते थे अपने गानें, माँ के कारण हुए मशहूर

अपने मंगेतर से सगाई तोड़कर चर्चाओं में आई ये अभिनेत्री, जानिए क्या थी वजह

अमिताभ बच्चन ने देखी बेटे अभिषेक की फिल्म 'ब्रीथ' लेकिन माँ जया ने नहीं, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -