VIDEO! केदारनाथ में गुंजा 'जन-गण-मन', 5 फीट बर्फ के बीच जवानों ने फहराया तिरंगा
VIDEO! केदारनाथ में गुंजा 'जन-गण-मन', 5 फीट बर्फ के बीच जवानों ने फहराया तिरंगा
Share:

देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में झंडा वंदन समारोह का आयोजन किया गया। इन सबके बीच केदारनाथ से तिरंगा फहराने की बेहद बेहतरीन तस्वीरें सामने आईं। केदारनाथ की सुरक्षा में तैनात ITBP के सैनिकों ने मंदिर समिति के कर्मचारियों के साथ मिलकर 26 जनवरी के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया। तत्पश्चात, राष्ट्रगान भी गाया गया। इसके साथ ही लद्दाख के करगिल से भी झंडा वंदन की मनमोहक तस्वीरें सामने आईं। यहां माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच तिरंगा फहराया गया।

वही झंडा वंदन का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में स्थित कर्तव्य पथ पर हुआ। देश में प्रथम बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात, परेड हुई। 90 मिनट चली परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम, नारी शक्ति के साथ न्यू इंडिया की झलक नजर आई।
 
वही दिल्ली में हुई परेड के चलते आसमान में प्रचंड और राफेल सहित 50 विमानों की उड़ान ने सीमाओं से परे भारतीय वायु सेना की शक्ति प्रदर्शित की। ये नजारा प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा करने वाला रहा। 90 मिनट की परेड में 23 झांकियां नजर आई। इनमें राज्यों, मंत्रालयों और विभागों की झांकियां भी सम्मिलित रहीं। उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की झलक नजर आई तो वहीं गृह मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत की झांकी का प्रदर्शन किया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में 'नारी शक्ति' को दर्शाया गया। आखिर में भारतीय सेनाओं के 50 विमानों ने फ्लाई पास्ट किया।

गणतंत्र दिवस पर बना इतिहास, पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली परेड की सलामी

भारत को वो सपूत जिसने 18 साल की उम्र में देश के लिए न्योछावर कर दी अपनी जान

पाकिस्तान के PM को मिला भारत आने का न्योता, क्या आएंगे शहबाज शरीफ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -