BJP पर हमला बोलने गए केजरीवाल की हुई किरकिरी, नही चली विडियो फिल्म
BJP पर हमला बोलने गए केजरीवाल की हुई किरकिरी, नही चली विडियो फिल्म
Share:

नई दिल्ली : जुलाई से सितंबर माह में अचानक बैंक में धन जमा होने लगा था यह पैसा किसने जमा किया यह एक बड़ा सवाल है। इस तरह की बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर 500 व 1000 रूपए के नोट बंद करने की कार्रवाई में हेरफेर का आरोप लगाते हुए कई सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट बंद करने के निर्णय को जिस तरह से लागू किया गया वह गलत है। पत्रकारों से बात करते हुए लोगो को समझाने की लिए केजीरवाल एक विडियो फिल्म ही लेकर आए थे जिसके माध्यम से वह लोगो को यह बताने वाले थे कि किस तरह से सरकार से मिले जुले लोगो ने नोट बंद होने से पहले अचानक बैंक में मोटी रकम जमा कर दी। लेकिन केजरीवाल की यह योजना उस समय फ़ैल हो गई जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह विडियो फिल्म चली ही नही जिससे की उनका बीजेपी पर हमला बोलने का प्लान फिर से किरकिरा और मजाक बनकर रह गया। कही ऐसा न हो कि बार फिर अपनी कॉन्फ्रेंस को लेकर केजरीवाल का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ने लगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरोप लगाया कि भाजपा ने माल ठिकाने लगाया है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस आदेश के पारित होने के पहले, पिछले क्वार्टर में ही बैंकों में बड़े पैमाने पर धन जमा किया गया था। दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल नोट बंद करने के निर्णय को लेकर भाजपा पर चाल चलने का आरोप लगा रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि आखिर यह धन किसका था। यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने वीडियो दिखाने का दावा किया और कहा कि उनके पास भाजपा नेतृत्ववाली केंद्र सरकार के खिलाफ सबूत हैं।उन्होंने कहा कि नोटों के बदलने के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है।

उनका कहना था कि उनके पास एक वीडियो है जिसके माध्यम से वे यह दर्शा सकते हैं कि इस मामले में हेरफेर की गई है। उन्होंने कहा कि लोग सोना खरीद रहे हैं। लोग बाजार में जाकर सोना, प्राॅपर्टी या डाॅलर खरीद रहे हैं। इस तरह से लोगों का 50 प्रतिशत धन बच रहा है। जिनके पास सोना या प्राॅपर्टी बेचने के एवज में 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट आ गए हैं वे 2000 रूपए के नोट्स से यह रकम एक्सचेंज करवाऐंगे। देश में बड़े पैमाने पर कालाबाजारी प्रारंभ हो गई है। कालेधन को बदलने के लिए बड़े पैमाने पर दलाल सक्रिय हो गए हैं। 2.5 लाख से अधिक का धन जमा करवाने पर टैक्स आरोपित करने की बात की जा रही है लेकिन इस तरह की बात कर काला धन जमा करने वालों को संकेत मिला है कि बाजार में दलाल मौजूद हैं जो आपके धन को एक्सचेंज करवा लेंगे। ऐसे में बड़े पैमाने पर कालाबाजारी चल रही है। एक तरह से उन्होंने केंद्र सरकार पर धांधली किए जाने का आरोप लगाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -