style="text-align: justify;">कोबान : कुछ वर्षों पूर्व ही सामने आए खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक से दो दो हाथ करने के लिए अब इराक और सीरिया की महिलाऐं घरों से निकलकर सामने आई हैं। बड़े पैमाने पर क्षेत्र में महिलाऐं एके 47 और मशीन गन चलाना सीख रही हैं यही नहीं आश्चर्य यह है कि एक 4 साल की कुर्दिश लड़की आतंकियों का सामना करने के लिए निकल पड़ी है। इस बच्ची ने अब तक करीब 400 आईएस आतंकियों को मार गिराया है।
हाल ही में इस लड़की की बहादुरी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें इस लड़की को निडर होकर गन चलाते दिखाया गया है। अरबी भाषा में लड़की संवाद कर रही है और बेबाकी से गन चला रही है। खास बात यह है कि जितनी बार वीडियो शूट करने वाला व्यक्ति उसे किल किल कहता है उसकी बंदूक उतने ही फायर करती है।
उल्लेखनीय है कि सीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस का जबरदस्त विरोध हो रहा है। यहां महिलाओं ने आईएस विरोधी दस्ता तैयार कर लिया है। जो सैन्य अभ्यास करता है और बेबाकी से आईएसआईएस के खिलाफ हथियार उठाकर नारे लगाता है। ये महिलाऐं सीरियाई सैनिकों की मदद के लिए भी आगे आई हैं।