नील-ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर विक्की जैन ने दे डाला ये हैरान कर देने वाला बयान
नील-ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर विक्की जैन ने दे डाला ये हैरान कर देने वाला बयान
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में 2 मशहूर एक्ट्रेसेस  पहुंची हैं। अब शो में इनके बीच तनाव बढ़ने लगा है। यहाँ हम बात कर रहे हैं अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा की। अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंची हैं। वहीं ऐश्वर्या के साथ उनके पति नील भट्ट हैं। टेलीविज़न की ये जोड़ियां पहले से एक-दूसरे की परिचित रही हैं। इनके बीच दोस्ती थी जो अब तू-तू-मैं-मैं में बदलती नजर आ रही है। इतना ही नहीं अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन अब ऐश्वर्या और नील के रिश्ते के बारे में बहुत कुछ बोलते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कुछ रिश्ते बनते तो कुछ बिगड़ भी जाते हैं। शो में जाने से पहले ऐश्वर्या शर्मा ने यह डर जताया भी था। अब उनकी इंडस्ट्री की ही दोस्त से उनकी अनबन होने लगी है। पिछले कुछ एपिसोड्स से इसकी झलक मिलनी शुरू हो गई है। हालांकि अंकिता ने ऐश्वर्या को गले लगाया था। साथ ही बोला था कि वह नहीं चाहतीं कि उन दोनों की इक्वेशन बिगड़े। हालांकि अंकिता के पति विक्की जैन नील और ऐश्वर्या की बुराई करते नजर आए। उनका मानना है कि ऐश्वर्या नील की नहीं चलने देतीं। नील और ऐश्वर्या एक-दूसरे को जैसे प्यार जताते हैं विक्की जैन उससे भी चिढ़ गए हैं।

वही विक्की जैन ने मुनव्वर फारूकी से बात कर रहे थे। वह नील की कॉपी करके बोल रहे थे कि इस एज में बच्चा-बच्चा बोलना ठीक नहीं लगता है। वहीं बोले कि नील ऐश्वर्या की कुछ अधिक केयर कर रहे हैं। विक्की नील एवं ऐश्वर्या की शादी पर भी कमेंट कर चुके हैं। उन्हें लगता है कि नील ऐश्वर्या से शादी करके फंस गए हैं। 

कैसे 'जख्म' से बदलकर फिल्म का टाइटल कर दिया 'बंबई का बाबू'

जब तेजस्वी प्रकाश की माँ को छोड़कर चले गए थे पिता, खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया किस्सा

नेशनल टीवी पर अंकिता लोखंडे ने लगाए विक्की जैन पर आरोप, रिश्ते में आई दरार!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -