पांच दिन के विदेश दौरे पर हैं उपराष्ट्रपति
पांच दिन के विदेश दौरे पर हैं उपराष्ट्रपति
Share:

आबुजा : भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अपने विदेश दौरे के तहत नाइजीरिया पहुंचे। इन दिनों वे 5 दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं जिसके तहत वे नाइजीरिया जाने के बाद माली पहुंचेंगे। नाइजीरिया में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। नाइजीरिया के आबुजा में उनकी अगवानी समकक्ष ओसिनबाजो ने की। वे अपनी पत्नी सलमा अंसारी के साथ गए हैं।

उनके साथ वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद भुवनेश्वर कलीटा, दिलीप कुमार टिर्की और मोहम्मद सलीम व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। हामिद अंसारी यहां से 29 सितंबर को माली पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी भारत के लिए रवानगी होगी।

नाइजीरिया में वे नेशनल डिफेंस महाविद्यालय आॅफ नाइजीरिया में उपस्थितों को संबोधित करेंगे। आकिवुनमी आम्बोदे से भी वे भेंट करेंगे आम्बोदे नाइजीरिया के शहर लागोस के गवर्नर हैं। नाइजीरिया में वे चैंपअर आॅफ काॅमर्स द्वारा ली जाने वाली व्यापारिक बैठक में भी भाग लेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -