भारत को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाना चाहता है अमेरिका : बाईडन
भारत को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाना चाहता है अमेरिका : बाईडन
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिका भारत बेस्ट फ्रेंड बनना चाहता है। अमेरिका का लक्ष्य है कि वह भारत को सहायता कर ऐसी शक्तियों को रोके जो असहिष्णु हैं। इसी के साथ वह लोकतंत्र को मजबूत करना चाहता है। हाल ही में इस तरह की बातें अमेरिका के उपराष्ट्रपति बाइडन ने की हैं। बाईडन भारत अमेरिकी व्यापारिक काॅन्फ्र्रेंस में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। इस मामले में कहा गया कि यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल के 40 वर्ष पूरे होने पर वे यह कह रहे हैं। अमेरिका और भारत के लिए शानदार संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देश एक साथ आए तो काफी बेहतर स्थितियां सामने आ सकती हें।

हालांकि अमेरिका भारत के सहयोग से कई चुनौतियों का सामना करना चाहता है। भारत-अमेरिकी के संबंधों से एक नए दौर की शुरूआत होगी। बाईडन ने कहा कि विश्व मंच पर दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में भारत और अमेरिका दोनों मिलकर अच्छा कार्य कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 9/11 के बाद से अमेरिका आतंकवाद के प्रति बेहद गंभीर हो गया है दूसरी ओर लगातार गिरते बाजार को संभालने के लिए अमेरिका को अब नए बाजार और आर्थिक सहयोगी की तलाश है। उसकी यह तलाश भारत पर जाकर समाप्त होती है ऐसे में भारत के लिए अपार संभावनाऐं हैं वहीं अमेरिका भी भारत के सहयोग से कई तरह की सफलताऐं प्राप्त कर सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -