अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं सायरा बानो
अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं सायरा बानो
Share:

बॉलीवुड में अपने दमदार अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली सायरा बानो काफी समय से सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं. अभी कुछ दिन पहले ही वह अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। जी दरअसल सायरा को हार्ट प्रॉब्लम, हाई शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से बीते 28 अगस्त को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहाँ से अब अभिनेत्री के फैंस और शुभचिंतकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जी दरअसल अभिनेत्री को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो अपने घर लौट आई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by saira banu (@therealsairabanu)

मिली जानकारी के तहत 77 साल की सायरा बानो अब अपने घर में आराम कर रहीं हैं. आप जानते ही होंगे उन्हें खराब तबीयत के बाद 28 अगस्त से हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में एडमिट कराया गया था। यहाँ उन्हें सांस लेने में कठिनाई और शुगर के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही थी। वहीँ अब हाल ही में अदाकारा के फैमिली फ्रेंड फैसल फारूखी ने उनके डिस्चार्ज होने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, 'सायरा जी अब पहले से ठीक हैं। उन्हें हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह घर पर आराम कर रही हैं।

आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।' वहीँ दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है सायरा बानो को हार्ट की समस्या है, साथ ही उन्हें एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम भी है। जिसके लिए उन्हें ऐंजियोग्राफी की सलाह दी गई थी, हालाँकि उन्होंने ऐसा नहीं करवाया. वैसे आप जानते ही होंगे कि पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से सायरा टूट गईं हैं और लगातार उनका ध्यान रखा जा रहा है.

VIDEO: तैमूर ने किया ऐसा काम कि लोगों ने डाला डाला ढोर

Good News: दिवाली से पहले 6 करोड़ लोगों के अकाउंट में पैसे डालेगी सरकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

राकेश टिकैत को BJP नेता ने कहा ख़लीफ़ा का ताऊ, बोले- 'मिया खलीफा के आने की अफवाह उड़ाई थी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -