नही सुनी जनता ने वरुण गांधी की बात, तो तमतमाते हुए वहाँ से चलते बने
नही सुनी जनता ने वरुण गांधी की बात, तो तमतमाते हुए वहाँ से चलते बने
Share:

बलिया : नेता भी तभी गरजते है जब जनता उनकी सुनती है, वरना फिर वो दहाड़ना शुरु कर देते है। बीजेपी नेता वरुण गांधी ने उनके भाषण में खलल डालने वाले को बर्दाश्त नही किया और भड़क गए। गुस्सा इतना आया कि बीच में ही भाषण छोड़कर चलते बने। कहा जा रहा है कि वरुण गांधी का नाम बीजेपी के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे आगे चल रहा है। घटना यूपी के बलिया जिले की है। वरुण गांधी भाषण दे रहे थे, तभी उनकी नजर ऐसे कार्यकर्ताओं पर पड़ी जो भाषण नही सुन रहे थे।

फिर क्या वो क्रोधित हो गए और तमतमाते हुए बीच में ही भाषण छोड़कर चले गए। इससे पहले मऊ में भी एक कार्यक्रम के दौरान वरुण गांधी ने ऐसा ही किया था। भाषण के दौरान फोन बजने पर उन्होने एक कार्यकर्ता को जमकर लताड़ा था। दरअसल मऊ में वरुण के भाषण में बार बार नारा लगा रहे एक कार्यकर्ता को उन्होंने कहा कि लगता है अगला टिकट आपको ही लेना है।

इससे पहले बिहार चुनाव के दौरान लालू यादव की मोतिहारी में हो रही सभा में जब कोई भी नही पहुंचा तो लालू जमकर बरसे और अधिकारियों को भी फटकार लगाई। इसकी तरह झारखंड के मुख्यमंत्री ने भी भाषण के दौरान एक अधिकारी के बीच से गुजरने पर अपना आपा खो दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -