वरुण धवन बने 'पापा', सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने दी बधाई
वरुण धवन बने 'पापा', सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने दी बधाई
Share:

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार वरुण धवन पिता बन गए हैं तथा इस बात की खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। वरुण धवन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वरुण धवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो एक पपी के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं।  वरुण धवन ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपने कैप्शन में लिखा- पितृत्व, मैं अभी तक अपने लड़के को नाम नहीं दे पाया हूं। कृपया मेरी सहायता करें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वही इस पोस्ट के सामने आने के पश्चात् कई स्टार्स ने भी कमेंट कर वरुण को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व एक्टर वरुण धवन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी मां करुणा को बर्थडे की शुभकामनाएं दी। बॉलीवुड एक्टर ने अपनी मां के साथ कुछ फोटोज पोस्ट कीं तथा उनके साथ कैप्शन में लिखा, वह हमेशा अपने आप से पहले दूसरों की खुशी का ध्यान रखती हैं। मेरी ताकत तथा रूह बनने के लिए धन्यवाद।

साथ ही बात यदि वरुण धवन के वर्कफ्रंट की करें तो वो अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'भेड़िया' में दिखाई देने वाले हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इसके अतिरिक्त वो 'जुग-जुग जियो' में दिखाई देने वाले हैं। 

सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर बहनों ने करवाया हवन, तस्वीर के सामने सहमा नजर आया डॉगी फज

क्या आप भी सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट में रहना चाहते हैं? तो रेंट देकर पूरा कीजिए अपना ये सपना

खुशखबरी! लॉकडाउन खुलते ही अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इस दिन होगी रिलीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -