अंतरराष्ट्रीय चेस मास्टर बनने वाली 11वीं भारतीय महिला बनी वंतिका अग्रवाल
अंतरराष्ट्रीय चेस मास्टर बनने वाली 11वीं भारतीय महिला बनी वंतिका अग्रवाल
Share:

एशियन गेम्स से पहले भारत की चेस खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल शानदार लय में बने हुए दिखाई दे रहे है। उन्होंने बीते 2 महीनों में 4 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं। इस बीच उन्होंने फाइड रेटिंग (अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ) में 61 अंक अपने नाम कर लिए है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह देश की तीसरी सबसे बेहतरीन रैंकिंग वाली खिलाड़ी बन चुकी है। अब वंतिका से ऊपर सिर्फ कोनेरू हंपी और हरिका द्रोणवल्ली हैं। हंपी देश की शीर्ष रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी हैं। वहीं, हरिका दूसरे स्थान पर बने हुए है। 

महिला ग्रैंड मास्टर वंतिका के पास 2428 रेटिंग अंक हैं, जबकि हरिका के पास 2501 और हंपी के पास 2567 अंक ही रह गए है। वंतिका ने बुडापेस्ट में अपना तीसरा और अंतिम आईएम मानदंड भी अपने नाम कर लिया है और शतरंज में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर खिताब अपने नाम करने वाली 11वीं भारतीय महिला बन चुकी है। उनका चयन चीन के हांग्जो में होने वाले एशियाई खेलों के लिए किया जाने वाला है। इस टूर्नामेंट में भी उनसे बहुत उम्मीदें होने वाली है।

मेनोरका ओपन में बनी चैंपियन:  वंतिका बीते माह स्पेन में मेनोरका ओपन में महिला चैंपियन बन गई थी। उन्होंने जनवरी 2023 में कोहलापुर में आयोजित राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप में कांस्य पदक और फरवरी 2023 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था। वह 2022 में 44वें शतरंज ओलंपियाड में इंडिया की दूसरी टीम के लिए पहले बोर्ड में खेली थीं और IM मानदंड हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी भी रही।

IPL 2023: फील्डिंग करते वक़्त चोटिल हुए केएल राहुल, दर्द से कराहते हुए गए मैदान से बाहर

IPL 2023: बीच मैदान पर क्यों लड़ पड़े कोहली और गंभीर ? दोनों को BCCI ने दी तगड़ी सजा

IPL 2023: विराट की टीम में शामिल हुआ धोनी का पसंदीदा खिलाड़ी, RCB से बाहर हुए डेविड विली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -