आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम को लेकर न हो राजनीति
आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम को लेकर न हो राजनीति
Share:

नई दिल्ली : आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा यमुना के तट पर आयोजित किए जा रहे विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के कार्यक्रम के समर्थन में संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडू सामने आते दिख रहे है। उन्होने आयोजन से जुड़े विवादों को खारिज करते हुए कहा है कि इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

ट्वीट करते हुए नायडू ने कहा कि यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विविधताओं का उत्सव है और यह भारत को प्रसिद्धि दिलाएगा। उन्होंने सेना की ओर से पीपे के पुल बनाए जाने को लेकर की जा रही आलोचना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान ऐसे कई उदाहरण है जब कुंभ जैसे भारी जनसम्मेलन वाले आयोजनों में सेना की मदद ली गई।

नायडू ने ट्वीट में कहा कि सेना द्वारा पुल बनाए जाने को लेकर आनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। भारत जैसे विविधताओं वाले देश में ऐसे कई उदाहरण है। कुंभ मेला, नासिक में संक्रांति जैसे कई जगहों पर सेना ने ऐसा ही कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इसमें एक ही कार्यक्रम में 36,000 कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -