इस वेलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट
इस वेलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट
Share:

हर साल मनाया जाने वाला वेलेंटाइन डे इस साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला है। वेलेंटाइन वीक 7 दिनों का होता है और इन सात दिनों में प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को और भी मज़बूत करने के लिए एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। ऐसे में अगर यह गिफ्ट राशि के अनुसार दिए जाए तो यह बेहतरीन होता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं राशि के अनुसार पार्टनर को क्या गिफ्ट दें।

मेष राशि (Aries)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के लोगों को इस वैलेंटाइन डे पर लाल रंग का गुलाब एक खूबसूरत से गुलाबी कार्ड के साथ गिफ्ट दिया जा सकता है।


वृषभ राशि ( Taurus)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोग बहुत रोमांटिक होते हैं। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को गुलाबी रंग के गुलाब के साथ एक ड्रेस या कॉस्मेटिक्स गिफ्ट किया जाये, तो यह लाभदायक होगा।


मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि के लोगों को अगर लाल गुलाब के साथ एक रोमांटिक नावेल गिफ्ट की जाये तो अधिक लाभदायक होगा।


कर्क राशि ( Cancer)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोगों को लाल रंग का गुलाब जिसपे सफ़ेद धारियाँ हों, देना उत्तम रहेगा। लाल गुलाब के साथ आप परफ्यूम या घड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं। 


सिंह राशि ( Leo )-  वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को नारंगी गुलाब के साथ नीले रंग के वस्त्र गिफ्ट कर अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं।

 
कन्या राशि ( Virgo)- वैलेंटाइन डे पर आप अपने रिश्ते को और भी मज़बूत करने के लिए अपने पार्टनर को लाल और गुलाबी गुलाबों का गुलदस्ता गिफ्ट कर सकते हैं।


वृश्चिक राशि ( Scorpio)- इस राशि के लोगों को अपने प्यार का इज़हार करने के लिए गहरे लाल रंग का गुलाब गिफ्ट करना बेस्ट रहेगा। इसी के साथ आप कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम गिफ्ट कर सकते हैं।


धनु राशि ( Sagittarius)- इस राशि के लोगों को इस वैलेंटाइन डे पर लाल या सतरंगी गुलाब गोल्ड पैंडेंट या रिंग के साथ गिफ्ट करना अधिक लाभदायी होगा। यह गिफ्ट आपके रिश्ते को और गहरा करने में सफल रहेगा।


मकर राशि ( Capricorn)- मकर राशि के लोगों को कोई भी एंटीक चीज़ अगर गुलाबी रंग के गुलाब के साथ गिफ्ट दे सकते हैं।
कुंभ राशि ( Aquarius)- इस राशि के स्वामी ग्रह शनि है। इन्हे लाल रंग के गुलाब के साथ कोई घड़ी या ब्रेसलेट गिफ्ट करें।
मीन राशि ( Pisces)- इस राशि के लोगों का प्रिय रंग पीला है और इस वैलेंटाइन डे पर पीले गुलाब के साथ एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट करना बेस्ट होगा।

'इस वैलेंटाइन वो मेरी।। या मैं बजरंग दल का ।।', पढ़ें 8 Valentine Special जोक्स

दाग-धब्बे और मुंहासों से राहत दिलाएगा पुदीने का फेस पैक

valentine day: पार्टनर के लिए बनाना है कुछ स्पेशल तो बनाए हार्ट शेप बिस्‍कुट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -