दाग-धब्बे और मुंहासों से राहत दिलाएगा पुदीने का फेस पैक
दाग-धब्बे और मुंहासों से राहत दिलाएगा पुदीने का फेस पैक
Share:

वेलेंटाइन डे आने वाला है और उसके पहले आप अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहती हैं तो इन तरीको को अपना सकती हैं। जी दरअसल आज हम आपको एक फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लगाकर आप अपने चेहरे के ग्लो को बढ़ा सकती हैं। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं पुदीना के बारे में जो एक लोकप्रिय सामग्री है। इसकी ताजगी किसी भी डिश के स्वाद को बढ़ाने में मदद करती है। इसी के साथ इसका इस्तेमाल चटनी के लिए भी किया जाता है। आप सभी को बता दें कि पुदीना (Pudina Face Pack) त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप एक्ने और बेजान त्वचा से परेशान हैं तो पुदीना फेस पैक लगा सकती हैं। आज हम आपको इसी को बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।


पुदीना और शहद का फेस पैक- इसे बनाने के लिए एक ब्लेंडर में मुट्ठी भर ताजी और साफ पुदीना की पत्तियां डालें। अब थोड़ा सा पानी और एक बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिलाएं। इन सभी को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी एक समान परत लगाएं। करीब 20-25 मिनट तक इसे लगा रहने दें और इसे धोने के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें।

पुदीना और दही एंटी एक्ने फेस पैक- एक ब्लेंडर में मुट्ठी भर ताजी और साफ पुदीना की पत्तियां डालें। वहीं इसके अलावा इसमें 1 बड़ा चम्मच ताजा दही मिलाएं। अब इसमें पानी की कुछ बूंदें डालें। सभी चीजों को एक साथ मिलाकर फेस मास्क तैयार करें। अब इसे बाहर निकालें और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रहे आप इसे त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। आप हफ्ते में 2 या 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

पुदीना और नींबू के रस का फेस पैक- पुदीना के कुछ ताजे पत्तों को धोकर ब्लेंडर में डालें। थोड़ा पानी और एक बड़ा चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं। अब सब कुछ एक साथ मिलाएं और पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसे प्रयोग में लें।

घर में करेले के साथ इन चीजों को मिलाकर बनाए फेस पैक, चमकदार होगा चेहरा

स्किन पर आईं झुर्रियों को दूर करने के लिए बनाए दही से ये मास्क

चेहरे की रंगत निखारने के लिए लगाए घर में बने ये 3 उबटन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -