माता वैष्णो देवी यात्रा : अब भैरो घाटी तक रोपवे से जा सकेंगे श्रद्धालु
माता वैष्णो देवी यात्रा : अब भैरो घाटी तक रोपवे से जा सकेंगे श्रद्धालु
Share:

कटरा : श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु अब भैरोघाटी दर्शन करने रोपवे से जा सकेंगे। यह तोहफा दर्शनार्थियों को 25 दिसंबर से मिलेगा। इस दिन रोपवे को यात्रियों को समर्पित किया जाएगा। रोपवे के शुरू होने श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी के दरबार से भैरोनाथ मंदिर तक कठिन चढ़ाई से निजात मिल जाएगी। जानकारी अनुसार रोपवे की इस यात्रा में प्रति यात्री 100 रुपया किराया लगेगा। श्रद्धालु मात्र तीन से चार मिनट में दरबार से सीधे भैरो घाटी पहुंच जाएंगे। इसमें प्रति एक घंटे में आठ सौ यात्रियों को भवन से भैरो मंदिर तक ले जाने की क्षमता होगी। 

दिव्यांग और बुजुर्ग को मिलेगी सहायता 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना 75 करोड़ की लागत से चार वर्ष में पूरी हुई है। रोपवे को शुरू करने से एक दिन पहले फाइनल ट्रायल किया जाएगा। रोपवे के शुरू होने का वैष्णो देवी के यात्री बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह केबल कार विशेषकर दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगी। पौराणिक मान्यता है कि भैरव मंदिर में हाजिरी देने पर ही माता वैष्णो देवी की यात्रा पूर्ण मानी जाती है। 

भैरो तक पहुंचने में सहायक  

जानकारी अनुसार माँ वैष्णो देवी के भवन से करीब तीन किलोमीटर की सीधी और कठिन चढ़ाई करके भैरोनाथ के मंदिर में पहुंचा जाता है। इसमें पैदल और घोड़ों से यात्री और सामान ले जाया जाता है। भैरो घाटी की चढ़ाई वैष्णो देवी यात्रा में सबसे कठिन है। इसके कारण बड़ी संख्या में यात्री वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद लौट जाते हैं।  

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फ बारी से प्रभावित हुई माता वैष्णों देवी यात्रा

कड़ाके की ठण्ड से परेशान हुए दिल्लीवासी, इतना कम था तापमान

इस कारण और ठंडी हो सकती है दिल्ली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -