जम्मू कश्मीर में भारी बर्फ बारी से प्रभावित हुई माता वैष्णों देवी यात्रा
जम्मू कश्मीर में भारी बर्फ बारी से प्रभावित हुई माता वैष्णों देवी यात्रा
Share:

जम्मू-कश्मीर : प्रदेश में बारिश के साथ अब बर्फबारी और ठंड ने जोर पकड़ लिया है। घाटी के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को बर्फ गिरी। इसके कारण  राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां से जोड़ने वाला राजमार्ग बंद हो गया है। बर्फबारी से फिसलन के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग सहित अन्य कई मार्गों पर यातायात को बंद किया गया है। 

माता वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित - श्री माता वैष्णो देवी भवन से सटी त्रिकुटा पहाड़ियों के साथ भैरो घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। धुंध से वैष्णो देवी चापर सेवा प्रभावित रही। कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम, जोजिला पास, द्रास, मीनामर्ग, साधना टाप, राजदान टाप, पीर की गली आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है।

राजधानी श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। वही कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई। जम्मू संभाग के पयर्टन स्थल पटनीटाप और नत्थाटाप में बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिले हैं। जम्मू सहित जिला राजोरी, पुंछ, कठुआ, उधमपुर में दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। जिला कठुआ के छत्रगला, डुगान, डग्गर के पहाड़ों पर बर्फ गिरी। 

इस कारण यंहा अब भी जारी है पुलिस सर्चिंग

अमेरिका पर भड़के इमरान, बोले- किराए की बंदूक नहीं है पाकिस्तान

पुडुचेरी में देश का पहला म्यूजियम पानी के अंदर बनेगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -