'पैगम्बर विवाद' ने बिगाड़े अरब देशों से रिश्ते ? सरकार ने संसद में दिया स्पष्ट जवाब
'पैगम्बर विवाद' ने बिगाड़े अरब देशों से रिश्ते ? सरकार ने संसद में दिया स्पष्ट जवाब
Share:

नई दिल्ली: इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर गुरुवार (21 जुलाई) को संसद के उच्च सदन में चर्चा हुई। गुरुवार को सरकार ने सदन में स्पष्ट कर दिया है कि टिप्पणी के कारण अरब देशों के साथ भारत के दोस्ताना रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ा है। खास बात है कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की ओर से की गई एक टिप्पणी पर कई अरब देशों ने आपत्ति जताई थी। साथ ही भारत में भी इसे लेकर मुस्लिमों ने हिंसा भी की थी, धमकियों और खून-खराबे का दौर तो अब भी जारी है।

विदेश मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में कहा कि, 'अरब देशों के साथ भारत ऐतिहासिक और दोस्ताना रिश्ते साझा करता है, जो पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुए हैं।' सदन में सरकार से सवाल किया गया था कि भारत में सियासी दलों के प्रवक्ताओं द्वारा की गई टिप्पणियों के कारण क्या अरब देशों के साथ भारत के रिश्तों पर कोई असर पड़ा है। बता दें कि कतर, कुवैत, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेशिया, मलेशिया और अजरबैजान जैसे मुस्लिम देश पैगम्बर विवाद पर आपत्ति जताने वाले देशों में शामिल हैं। इन देशों ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय राजदूतों को भी तलब किया था। मंत्री ने बताया कि, 'हमारे राजदूतों ने बताया है कि बयान व्यक्तियों की ओर से दिए गए थे और किसी भी प्रकार से भारत सरकार के पक्ष नहीं दिखाते हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि,  'हमारी सभ्यता की विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं के हिसाब से भारत सभी धर्मों का सम्मान करता है।' खास बात है कि भाजपा ने भी प्रवक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया था। वहीं, उनका समर्थन करने के कारण नवीन जिंदल को पार्टी से बाहर कर दिया था।

'मुझे सिंगापुर जाने दो..', LG ने ठुकराई अर्जी तो विदेश मंत्रालय के पास पहुंचे केजरीवाल

अपनी ही टीम नहीं संभाल पाए गहलोत, कांग्रेस विधायकों ने भी द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट

योगी सरकार ने ओपी राजभर को दी Y कैटेगरी सिक्योरिटी, मिला मुर्मू को वोट देने का इनाम !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -