यूपी ने रचा इतिहास, पांच करोड़ पौधे लगाये
यूपी ने रचा इतिहास, पांच करोड़ पौधे लगाये
Share:

लखनउ: और किसी मामले में उत्तर प्रदेश राज्य कभी आगे आया है या नहीं, यह तो हर कोई जानता होगा, लेकिन पौधारोपण के मामले में राज्य ने जरूर इतिहास बनाते हुये पूरी दुनिया की शाबासी प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिये उत्तर प्रदेश राज्य को न केवल गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया है वहीं अब यह राज्य अन्य राज्यों के लिये भी प्रेरणा बन गया है।

बीती 11 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में पांच करोड से अधिक पौधे लगाये गये थे और यह रिकाॅर्ड सिर्फ 24 घंटे में बना था, लिहाजा इस उपलब्धि के लिये राज्य को पूरे विश्व वे न केवल बधाई मिलना थी तो वहीं गिनीज बुक की ओर से उत्तर प्रदेश का नाम दर्ज कर लिया गया है और इसके चलते प्रमाण पत्र दिया गया। संस्था की ओर से पौधारोपण अभियान मिशन के निदेशक प्रशांत वर्मा और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके द्विवेदी को लंदन में प्रमाण पत्र दिया गया। इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री यादव द्वारा ग्रीन यूपी क्लीन यूपी कार्यक्रम संचालित किया गया था और यह तय किया गया था कि 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से पूरे प्रदेश में पांच करोड से अधिक पौधा रोपण किया जायेगा और कुल 24 घंटे में इस लक्ष्य को पूरा भी कर लिया गया। अभियान में स्कूल, काॅलेज के विद्यार्थियों केसाथ ही विभिन्न संगठनों ने भी हिस्सा लिया था।

प्रसन्न हुये यादव, संरक्षण करने को कहा
विश्व रिकाॅर्ड बनने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि यह राज्य के लिये गौरव की बात है। उन्होंने उन संस्थाओं और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे लगाये गये पौधों को संरक्षित करें, ताकि रोपे गये पौधे वृक्ष बन सके।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -