हरियाणा के चार अफीम तस्करो ने बनाया पुलिस का फर्जी पास, हुए गिरफ्तार
हरियाणा के चार अफीम तस्करो ने बनाया पुलिस का फर्जी पास, हुए गिरफ्तार
Share:

लॉकडाउन में हरियाणा पुलिस का फर्जी पास बनाकर टिहरी और उत्तरकाशी जिले में अफीम बेचने आए चार युवकों को कैंपटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 728 ग्राम अफीम बरामद की है। अफीम की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और लॉकडाउन  उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन अवधि में भी पर्वतीय क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की हरियाणा के चार युवक विकासनगर होते हुए टिहरी और उत्तरकाशी जिले में अफीम बेचने आए थे। तस्करों ने विटारा ब्रेजा वाहन संख्या एचआर 97-9200 पर हरियाणा पुलिस का फर्जी पास भी चस्पा किया था। विकासनगर, नैनबाग होते हुए जब तस्कर मरोड़ा पहुंचे तो पुलिस ने वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में सवार चार युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 728 ग्राम अफीम बरामद की।

कैंपटी की थानाध्यक्ष कविता रानी ने बताया कि कार से प्रवीण कुमार (35) निवासी चिनाटी यमुनानगर हरियाणा, संदीप कुमार (34) निवासी ग्राम जड़ौदा जगादरी यमुनानगर, राजेश कुमार (38) निवासी बरोंदा लाडवा कुरूक्षेत्र हरियाणा और धर्मवीर (48) निवासी ग्राम बपदा लाडवा कुरूक्षेत्र हरियाणा को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों ने वाहन पर हरियाणा पुलिस की मुहर लगा पास चस्पा किया था। जो फर्जी प्रतीत हो रहा है। हरियाणा पुलिस से पास जारी के संबंध में संपर्क किया जा रहा है। पास पर रूट चार्ट भी अंकित नहीं है।

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में मार गिराए तीन आतंकी

पालघर मॉब लिंचिंग पर हो रही राजनीति से भड़की यह अदाकारा

जम्मू में फिर हुई आतंकी मुठभेड़, सुरक्षाबल ने 2 आतंकी मार गिराए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -