चाय पिलाकर बेहोश किया, फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट..., शहजाद ने किन्नरों पर लगाया आरोप
चाय पिलाकर बेहोश किया, फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट..., शहजाद ने किन्नरों पर लगाया आरोप
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने किन्नरों पर अपना निजी अंग काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित का नाम शहज़ाद है जो विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। शहज़ाद का आरोप है कि इन किन्नरों से उसकी जान पहचान थी और वह उनके घर भी आता-जाता रहता था। पुलिस ने शहजाद की शिकायत पर 2 नामजद किन्नरों समेत 4 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना बुधवार (26 अक्टूबर) की है।

शहज़ाद ने अगले दिन 27 अक्टूबर 2022 को पुलिस में शिकायत दी। वह थानाभवन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सोंटा रसूलपुर का निवासी है। अपनी शिकायत में उसने किन्नर पिंकी और रेशमा पर आरोप लगाया है। पिंकी का असली नाम ज़ब्बार और रेशमा का वास्तविक नाम कालू बताया जा रहा है। वहीं, अन्य आरोपित अज्ञात है। अपनी शिकायत में शहज़ाद ने बताया कि वह टेलर (दर्जी) का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा 3 बच्चे भी हैं, जिसमें 1 बेटा और 2 बेटियाँ हैं। 

शिकायत में शहज़ाद ने बताया कि, घटना वाले दिन आरोपित किन्नरों ने शहज़ाद को शामली में कपड़े खरीदने के बहाने अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया। आरोप है कि आरोपितों ने रास्ते में चाय के नाम पे शहज़ाद को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिस से वो बेसुध हो गया। शहज़ाद का कहना है कि इसी हालत में उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। बाद में उसे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर किसी जगह ले जाया गया।

पीड़ित के मुताबिक, प्राइवेट पार्ट काट कर आरोपितों ने उसे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कहीं फेंक दिया। बाद में होश आने पर उसने खुद को थानाभवन सुगर मिल के आस-पास पाया। शहज़ाद ने पुलिस में शिकायत देते हुए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की माँग की है। इस शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 328 व 326 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध किया, तो नाबालिगों ने भाई को चाकुओं से गोदकर मार डाला

खौफनाक है राजस्थान में बच्चियों की ‘नीलामी’ का सच

10 तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए चोर, गमी में गया था पूरा परिवार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -