बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध किया, तो नाबालिगों ने भाई को चाकुओं से गोदकर मार डाला
बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध किया, तो नाबालिगों ने भाई को चाकुओं से गोदकर मार डाला
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के बलजीत नगर इलाके में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो नाबालिगों ने एक किशोर को चाकू से गोद कर मार डाला। घटना शुक्रवार (28 अक्टूबर) रात की है। पटेल नगर पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता चंदन सिंह नेगी परिवार के साथ बलजीत नगर में रहते हैं। उनका प्रिंटर, स्कैनर और फोटोकॉपी मशीन रिपेयर करने का काम है। 

चंदन का 17 वर्षीय बेटा मनोज ITI पूसा में पढ़ रहा था। चंदन की छोटी बेटी पर स्कूल आते-जाते वक्त, पड़ोस में रहने वाले दो किशोर छींटाकशी किया करते थे। इस पर मनोज ने दोनों की पिटाई कर दी थी। उस समय दोनों नाबालिगों ने बदला लेने की धमकी दी थी। मनोज शुक्रवार रात कोचिंग जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दोनों नाबालिगों ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। यह पूरी वारदात गली में लगे CCTV कैमरे में दर्ज हो गई। फुटेज में मनोज खुद को बचाने के लिए भागता हुआ नज़र आ रहा है, मगर, हमलावर भी दौड़-दौड़कर उसे  चाकू मार रहे हैं। चाक़ू के वार से लहूलुहान होकर मनोज नीचे गिर जाता है और आरोपी भाग जाते हैं। 

मनोज खुद को बचाने के लिए अपने घर की ओर भागा, मगर चाकू लगने से वहीं गिर गया। उसकी चीख सुनकर पिता चंदन सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और बेटे को लेकर अस्पताल गए।  उस बीच मनोज ने उन्हें बहन से छेड़छाड़ करने पर पिटाई करने और धमकी की बात बताई थी। मनोज को अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसकी मौत हो गई। हमलावर जब मनोज पर हमला कर रहे थे तो लोगों ने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की, बल्कि तमाशा देखते रहे। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार को भी मनोज से काफी उम्मीदें थी। परिजनों ने आरोपियों पर बालिगों की तरह केस चलाने की मांग की है। मनोज के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस एक बालिग आरोपी को बचा रही है। वहीं DCP श्वेता चौहान ने कहा है कि, परिजनों ने छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न की शिकायत नहीं दी थी। जांच जारी है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

खौफनाक है राजस्थान में बच्चियों की ‘नीलामी’ का सच

10 तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए चोर, गमी में गया था पूरा परिवार

महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, थाने पहुंचा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -