स्कूल की जगह हेडमास्टर के घर पहुँच रहा था मिड डे मील का अनाज, यूपी पुलिस ने दर्ज किया केस
स्कूल की जगह हेडमास्टर के घर पहुँच रहा था मिड डे मील का अनाज, यूपी पुलिस ने दर्ज किया केस
Share:

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र के BEO ने प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर की प्रधानाध्यापिका पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए कोल्हुई थाना में शिकायत दर्ज कराई है। यह कार्रवाई MDM के खाद्यान्न को स्कूल की जगह घर ले जाने के आरोप में विभागीय जांच के बाद की गई है। कोटेदार के घर से MDM का खाद्यान्न पिकअप पर लाद कर विद्यालय की जगह प्रधानाध्यापिका के घर के रास्ते की ओर ले जाया जा रहा था।

ग्रामीणों ने खाद्यान्न सहित पिकअप पकड़ कर जमकर बवाल किया था। खाद्यान्न व पिकअप को पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन BSA ओमप्रकाश यादव प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर चुके थे। FIR दर्ज कराने का भी आदेश जारी किया था। इस पर BEO ने अब कार्रवाई की है। यह घटना 13 मार्च की है। बृजमनगंज ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मैनहवा के कासिमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर आरोप लगा था कि वह MDM का राशन पिकअप से वह अपने घर भेज रही थी। रास्ते में गाँव वालों ने खाद्यान्न पकड़ भी लिया था। 

मामला संज्ञान में आने के बाद तत्कालीन BSA ओपी यादव ने बृजमनगंज के BEO व MDM के जिला समन्वयक को जांच का निर्देश दिया था। टीम ने प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर पहुंच छानबीन की। इसमें यह बात सामने आई कि बच्चों को फल और दूध नहीं दिया जा रहा है। MDM पंजिका की जांच में सामने आया कि फर्जी तरीके से बच्चों की संख्या 36 से बढ़ाकर 108 कर दिया गया था।

फंदे से झूली बास्केटबॉल की ये राष्ट्रीय खिलाड़ी, सुसाइड नोट से गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रेलवे स्टेशन पर बरतें सावधानी, हर किसी को बचाने वाला 'मसीहा' नहीं मिलता

दिल्ली के कई इलाकों में चला बुलडोज़र, हटाया गया अतिक्रमण, अब लिस्ट में ये एरिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -