देवर की करतूत में भाभी ने भी दिया साथ, अब दोनों होंगे गिरफ्तार
देवर की करतूत में भाभी ने भी दिया साथ, अब दोनों होंगे गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से देवर-भाभी की करतूत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वहीं, देवर की करतूत के चक्कर में भाभी भी बुरी तरह फंस गई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, जिले के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक महिला किसी बहाने से दिमागी रूप से कमजोर किशोरी को अपने घर पर बुलाकर लाई थी। योजना के अनुसार,  घर पर महिला का देवर पहले से मौजूद था। 

किशोरी के घर पर आते ही महिला के देवर ने उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बना डाला। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी देवर-भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन करके दोनों की गिरफ्तारी की तैयारी में है। क्षेत्र के एक गांव निवासी दिमागी रूप से कमजोर किशोरी विगत 26 अक्तूबर को घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही निवासी एक युवक ने अपनी भाभी को किशोरी के घर भेजा और किसी बहाने से उसे अपने घर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद भाभी किशोरी को उसके घर वापस छोड़ गई। किशोरी के परिजन घर वापस आए, तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी युवक के परिवार से की। इसके बाद विवाद और अधिक बढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी गौतम व उसकी भाभी पुष्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मंदिर से माँ काली की मूर्ति, शेषनाग समेत पूरा सामान चुराया, रिजवान, शाहरुख़ और इमरान गिरफ्तार

अब अश्लील वीडियो बनने वाले जाएंगे जेल! जानिए कैसे

तेलंगाना के होनहार छात्र फरहान ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखे 3 छात्रों के नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -