लखनऊ से हिन्दू लड़की को किडनैप कर ले गया सलमान, जबरन मुस्लिम बनाकर किया बलात्कार
लखनऊ से हिन्दू लड़की को किडनैप कर ले गया सलमान, जबरन मुस्लिम बनाकर किया बलात्कार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर एक नाबालिग से पहले बातचीत बधाई। फिर आरोपी ने चाकू की नोक पर उसका किडनैप कर जबरन उसका धर्मांतरण कराया और फिर हरियाणा में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती निकाह करते हुए बार बार बलात्कार किया। पीड़िता के मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रैस कर हरियाणा पहुंची लखनऊ पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धर्मांतरण, लव जिहाद, अपहरण और बाल यौन उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की शिनाख्त सलमान के रूप में की गई है। आरोपी सलमान ने श्याम नाम बताकर लड़की से बातचीत बधाई थी। उसने पहले दोस्ती की और इसी दौरान आरोपी लड़की को डरा धमका कर अपने साथ भगा ले गया। इस दौरान आरोपी ने लड़की का चाकू की नोक पर उसे मुस्लिम बनाते हुए उसके साथ जबरन निकाह कर लिया और हरियाणा ले जाकर बार बार उसके साथ दुष्कर्म किया। लखनऊ में पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने जानकारी दी है कि परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर को ट्रैस किया तो पता चला कि लोकेशन हरियाणा की आ रही है। जिसके बाद पुलिस की टीम हरियाणा भेजी गई। जहां से आरोपी को अरेस्ट कर लड़की को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सलमान ने 13 नवंबर को इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने घर से भागने का विरोध किया था, मगर सलमान ने उसे परिजनों की हत्या की धमकी दी और उसे जबरन अपने साथ लेकर चला गया। वहीं, अगली सुबह तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मोबाइल नंबर ट्रैस करने पर पता चला कि पीड़िता और आरोपी दोनों की लोकेशन हरियाणा में है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कराते हुए आरोपी सलमान को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह करने और बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी पीड़ित लड़की के एक मित्र के संपर्क में था। इसी दोस्त ने पीड़िता को आरोपी से मिलवाया। इस दौरान आरोपी सलमान ने खुद का नाम श्याम बताया था। इसके बाद आरोपी ने मीठी-मीठी बातें कर पीड़िता को अपने जाल में फंसाया। वहीं जब लड़की उसके चंगुल में फंस गई, तो आरोपी सलमान ने इस वारदात को अंजाम दिया है। लखनऊ के ADCP चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

निर्वस्त्र प्रेमियों पर तांत्रिक ने 50 फेवीक्विक की बोतलें फेक कर दिया ऐसा हाल, और फिर

नदी में शिशुओं के भ्रूण मिलने मचा बवाल, सामने आई हैरान कर देने वाली बात

शादी करने से किया इनकार तो प्रेमी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -