दादा की कब्र खोदते हुए बोला पोता- एक और खोद लो.... और तोड़ दिया दम
दादा की कब्र खोदते हुए बोला पोता- एक और खोद लो.... और तोड़ दिया दम
Share:

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में अपने दादा की कब्र खोद रहे एक 42 वर्षीय व्यक्ति को हार्ट अटैक आया और मिनटों में ही उसकी मौत हो गई। बाद में दोनों को आस-पास कब्रें बनाकर दफन कर दिया गया। यह दुखद घटना दो दिन पहले मुजफ्फरनगर के जानसथ इलाके से सामने आई है, जहां 80 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ की मृत्यु बुढ़ापे की समस्याओं के चलते हो गई थी। 

इसके बाद उनका पोता सलीम अपने कुछ परिचितों के साथ कब्र को दफनाने के लिए खुदाई कर रहे थे तभी उन्हें अपने सीने में तेज दर्द  हुआ और वो जमीन पर गिर गए। गिरने से ठीक पहले, उसने अपने दोस्तों को एक और कब्र खोदने को भी कहा। इसके बाद सलीम को एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया जिसने उसे मृत करार दे दिया। बाद में, उसे अपने दादा की कब्र के बगल में दफन कर दिया गया।

सलीम के चचेरे भाई, बाबर अहमद ने कहा कि, "हो सकता है, उसे पहले से इस बात का इशारा मिल गया हो और वह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा हो। यही वजह है कि उसने हमें एक और कब्र खोदने के लिए कहा। हम कभी सोच भी नहीं सकते थे कि हम सच में उसके लिए एक और कब्र खोदेंगे? वह युवा थे और स्वस्थ थे। उनकी मृत्यु ने हम सभी को हैरान कर दिया है।

लॉकडाउन में भी फीकी नहीं पड़ी अक्षय तृतीया की चमक, बिका इतने करोड़ का सोना

वधावन बंधुओं की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने हिरासत में लिया

अक्षय तृतीया : आसानी से घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकते है सोना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -