तीन फुट के दूल्हे को मिली दुल्हन, लॉकडाउन में 'रब' ने ऐसे बनाई जोड़ी
तीन फुट के दूल्हे को मिली दुल्हन, लॉकडाउन में 'रब' ने ऐसे बनाई जोड़ी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जले में रब ने 3 फुट के फिरोज की जोड़ी जैनब के साथ तय कर दी। दोनों ने शनिवार को निकाह किया और इस जोड़ी की चर्चा आम हो गई। दरससल, फिरोज की ऊंचाई केवल 3 फीट है। ऐसे में उनके निकाह के लिए परिवार के लोग उसके हिसाब से ही दुल्हन खोज रहे थे। किसी तरह जोड़ी बनी तो लॉकडाउन बीच मे आ गया, किन्तु आखिरकार शनिवार को दोनों विवाह के बंधन में बांध गए।

शहर के अहमद नगर गली नंबर-17 के रहने वाले फिरोज पुत्र रियाजुद्दीन की उम्र तो 25 साल हो गई, किन्तु कद बस 3 फीट रह गया है। परिवार के लोग अब फिरोज के लिए दुल्हन तलाश रहे थे। आखिरकार थाना नौचंदी क्षेत्र के ढबाई नगर गली नंबर 16 के रहने वाले बाबू की बेटी से फिरोज का निकाह तय किया गया। जैनब का कद भी लगभग इतना ही है।

निकाह तय होने के बाद ही कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया। इस दौरान परिवार के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई। हालांकि प्रशासन ने शनिवार से शहर के कुछ इलाकों में छूट दी, तो दोनों परिवारों ने रजामंदी के साथ जैनब और फिरोज का निकाह कर दिया। शनिवार दोपहर को फिरोज बारात लेकर जैनब के घर चला गया। इस दौरान यह जोड़ी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

जल्द ही शुरू हो सकता है पराग्वे का टेनिस टूर्नामेंट

80 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव, जानिए क्या हैं आज के भाव

मणिपुर : इन राज्यों से लौटे लोगों में निकला कोरोना संक्रमण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -