लकी सक्सेना उर्फ़ नगमा बरेलवी ने की खदकुशी, 1 साल पहले राजा खान से किया था निकाह
लकी सक्सेना उर्फ़ नगमा बरेलवी ने की खदकुशी, 1 साल पहले राजा खान से किया था निकाह
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेमनगर की रहने वाली जानी मानी एंकर और नगमा बरेलवी के नाम से शायरी करने वाली लकी सक्सेना की बुधवार रात को मौत हो गई। उनकी लाश कमरे के अंदर फांसी पर लटका हुआ पाया गया है। मायके वालों ने हत्या करने का इल्जाम लगाया है। प्रेमनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रेमनगर में बांके की छावनी की रहने वाली 47 साल की लकी सक्सेना अपने परिवार के साथ रहती थी। एक वर्ष पूर्व उन्होंने राजा खान उर्फ फुरकान के साथ शादी की थी। फुरकान उनके साथ ही रहता था। बुधवार रात को लकी सक्सेना अपने कमरे में सो रही थी। सुबह लगभग 11 बजे तक उनके रूम का दरवाजा नहीं खुला। जिस पर उनके परिवार वालों ने दस्तक दी, मगर कुछ आवाज नहीं आई।

इसके बाद सुभाषनगर BDA कॉलोनी में रहने वाली उनकी बहन गजल सक्सेना को इस संबंध में जानकारी दी गई। जिस पर गजल सक्सेना बांके की छावनी पहुंची। प्रेमनगर थाना पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर देखा तो लकी सक्सेना का शव चुन्नी के सहारे लिंटर में पंखे के होल्डर से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही, यूपी पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी हैं। 

दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर 75 वर्षीय बुजुर्ग ने किया युवती से रेप

आजमगढ़ में खौफनाक हत्याकांड, करंट देकर पति-पत्नी की हत्या

बेटी की शादी के लिए जमीन बेचने जा रहा था पिता, गुस्साए भाई ने बहन को मार डाला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -