आजमगढ़ में खौफनाक हत्याकांड, करंट देकर पति-पत्नी की हत्या
आजमगढ़ में खौफनाक हत्याकांड, करंट देकर पति-पत्नी की हत्या
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। यहाँ एक पति-पत्नी का किडनैप कर उनकी हत्या कर दी गई है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जनता इंटर कालेज अंबारी के निकट गुरुवार की सुबह सड़क के किनारे दोनों का शव बरामद हुआ है। शव देखने से लग रहा था कि दोनों को करंट लगाकर मारा गया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाश के साथ ही सड़क पर बैठ गए। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। 

अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव के रहने वाले इन्द्रपाल मौर्य फुलवरिया में जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे। वह अपनी पत्नी शकुंतला मौर्य के साथ मंगलवार को दवा लेने के लिए मोटरसाइकिल से जौनपुर के शाहगंज बाजार गए थे, जहाँ से देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया। इन्द्रपाल ने फोन उठाकर बताया कि वे संकट में हैं। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिवार वाले रातभर दोनों की तलाश करते रहे। 

इसी बीच सुबह लाश मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। गुरुवार की सुबह घर से आठ किमी दूर अंबारी में दंपत्ति की लाश मिली है। पास में ही उसकी बाइक भी गिरी मिली। दंपत्ति के कपड़े अस्तव्यस्त थे। दोनो के चेहरे काले पड़ गए थे। लोग करंट लगा कर कत्ल करने की आशंका जता रहे हैं। इन्द्रपाल के भतीजे प्रदीप मौर्य ने संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों पर किडनैप कर हत्या करने की आशंका जताते हुए शिकायत दी है। एसपी के आदेश पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

नाज़ायज़ संबंध में ऐसी पागल हुई विवाहित महिला, कि पति को दे डाली दर्दनाक मौत

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा शख्स, बिन ब्याही माँ बनी नाबालिग और फिर जो हुआ...

शरीर को नोचा, दांत से काटा.., दिल्ली में 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -