Video: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'टूटी' कांग्रेस, आपस में लड़े कार्यकर्ता, जमकर चले लाठी-डंडे
Video: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'टूटी' कांग्रेस, आपस में लड़े कार्यकर्ता, जमकर चले लाठी-डंडे
Share:

लखनऊ: कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कौशांबी में पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही लड़ पड़े। यहां कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। विवाद बढ़ता देख पदाधिकारियों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। बता दें कि कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा कौशांबी पहुंची है। 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, भरवारी के नगर पालिका परिषद पहुंचते ही विवाद हुआ और कार्यकर्ता पुराने विवाद के चलते एक दूसरे पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला करने लगे। वहीं, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई जूतमपैजार के वीडियो अब सोशल मीडियो पर जमकर वायरल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के जिले के दिग्गज नेता जिले में महामंत्री और पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर काम कर रहे एक नेता को यात्रा में मारपीट, भगदड़ को रोकने के लिए पुलिस को सूचित करना पड़ाl सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार से हालत को काबू में पाया। इस मारपीट में कई कांग्रेसी जख्मी हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में यह लड़ाई कोखराज थाना इलाके के भरवारी नगर पालिका चौराहे पर हुई है। बता दें कि यूपी में भारत जोड़ो यात्रा गौतमबुद्धनगर से आरंभ हुई है, जिसका समापन रामपुर में होगा। वहीं, ब्रज जोन की यात्रा बरेली से आरंभ हुई, जो मथुरा पहुंचकर ख़त्म होगी। कानपुर बुंदेलखंड जोन की यात्रा भी कानपुर से शुरू हुई है, जो चित्रकूट जाकर पूरी होगी। पूर्वांचल की यात्रा कुशीनगर से आरंभ होकर संत कबीर नगर में खत्म होगी। प्रयाग जोन की यात्रा प्रयागराज से आज शुरू हुई है, जो वाराणसी पहुंचकर ख़त्म होगी।

बता दें कि, यूपी कांग्रेस कमेटी ने पूरे राज्य में 2200 किलोमीटर की यात्रा का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक जनपद में रोज 25 किलोमीटर यात्रा होगी। निकाय चुनाव से ठीक पहले शुरू हुई इस यात्रा को सियासी माना जा रहा है। हालांकि, प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे का कहना है कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं है। देश टूट रहा है। महंगाई बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में देश को जोड़ने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की गई है।

'भगोड़ों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं किया, राम के साथ रोटी भी जरूरी', इस नेता का आया बड़ा बयान

'एक आदमी से लोकतंत्र नहीं होता...', सुधाकर सिंह ने उड़ाया नीतीश कुमार का मजाक

बेबो को घर में मिला योगा पार्टनर, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -