आज इतिहास रचेगी यूपी विधानसभा, पूरा दिन महिलाओं के नाम.., बोलेगी 'नारीशक्ति' सुनेगा सदन
आज इतिहास रचेगी यूपी विधानसभा, पूरा दिन महिलाओं के नाम.., बोलेगी 'नारीशक्ति' सुनेगा सदन
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा आज यानी गुरुवार (22 सितम्बर) को इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। विधानसभा में गुरुवार का दिन महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। यानी आज उत्तर प्रदेश की महिला विधायक सदन में पूरे दिन महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगी।

विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने सदन को जानकारी देते हुए बताया है कि 22 सितंबर को महिला सदस्यों के लिए आरक्षित करने का फैसला 19 सितंबर को सदन की कार्य सलाहकार समिति की मीटिंग में लिया गया था। उन्होंने कहा कि महिला विधायकों को प्रश्नकाल के दौरान बोलने की इजाजत दी जाएगी। सतीश महाना ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी महिलाओं के मुद्दों को सुनने के लिए सदन में उपस्थित होंगे। 

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने स्पीकर से अनुरोध करते हुए कहा है कि गुरुवार को यूपी विधानसभा की स्टाफ भी महिला ही हो। इसके साथ ही सुरेश खन्ना ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि सदन की कार्यवाही को कवर करने वाले प्रेस वाले भी महिलाएं होनी चाहिए। विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने सदस्यों से यह भी अनुरोध किया है कि वे अपना पक्ष विनम्र और संसदीय तरीके से पेश रखें और बहस अनुकूल वातावरण में होनी चाहिए।

Wipro ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकला, चेयरमैन ने बताया ये कारण

भारतीय रॉकेट्स को मिली नई तकनीक, ISRO ने किया 30 केएन हाइब्रिड मोटर का सफल परिक्षण

मीडिया में हेट स्पीच पर लगेगी लगाम ! सुप्रीम कोर्ट ने न्यूज एंकरों की भूमिका पर ही उठाए सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -