झांसी: मामी को भांजे से हुआ प्यार, 2 बच्चों को घर में छोड़कर हुई फरार
झांसी: मामी को भांजे से हुआ प्यार, 2 बच्चों को घर में छोड़कर हुई फरार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां मामी और भांजे के बीच प्रेम-प्रसंग चलने के बाद भांजा अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। वहीं, मामी भी अपने दो बच्चों को घर में छोड़कर भांजे का हाथ थाम रवाना हो गई। दरअसल एक महिला ने शहर के प्रेमनगर थाने में शिकायत देते हुए कहा है कि उसका बेटा कहीं चला गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस बेटे की तलाश में लग गई है। कुछ दिन बाद पुलिस को पता चला कि वह मध्य प्रदेश में है। 

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो लड़का अपनी मामी के साथ रहता हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की, तो पता चला कि भांजा और मामी दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर झांसी लौटी और दोनों के परिजन को झांसी बुलाकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गढ़ियागांव की सुरेश (काल्पनिक नाम) की शादी 6 वर्ष पूर्व ममता (काल्पनिक नाम) के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शादी के कुछ समय बाद सुरेश का भांजा उसके घर पर आने जाना लगा। धीरे-धीरे मामी और भांजे के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक दिन घर से फरार हो गए।

जब परिजनों को मामी और भांजे की कोई खबर नहीं मिली, तो लड़के की मां ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा बहुत दिन से घर से गायब है। बहुत खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है। शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने लड़के की लोकेशन खोजनी शुरू की। इसके बाद 12 दिसंबर को पुलिस की टीम ने मामी और भांजे को मध्य प्रदेश के दतिया से बरामद कर लिया। दोनों को लेकर पुलिस झांसी आई। पूछताछ में मामी ने पुलिस को बताया कि वह शुरू से ही अपने पति सुरेश को पसंद नहीं करती है और भांजे के प्यार में उसने यह कदम उठाया है।

KFC रेस्टोरेंट में ख़त्म हो गया भुट्टा, तो गुस्साए ग्राहक ने कर्मचारी को मार दी गोली

'मुझसे शादी करो नहीं तो..', नाबालिग छात्रा को प्रताड़ित करने वाला शिक्षक विकास गिरफ्तार

दिल्ली: मदरसे में एक महीने से हो रहा था 10 वर्षीय लड़के का बलात्कार, ऐसा खुला राज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -