जुआरी पति ने पत्नी को दोस्तों के सामने परोसा, जिस्मफरोशी कराई, फिर बेच डाला
जुआरी पति ने पत्नी को दोस्तों के सामने परोसा, जिस्मफरोशी कराई, फिर बेच डाला
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जुआरी पति ने पैसों के लालच में पत्नी के जिस्म का सौदा कर दिया। पत्नी का आरोप है कि उसे दोस्तों के साथ वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास किया। महिला को बदायूं में बंधक बनाया। जहां उसे महिला पुलिस हेल्पलाइन के माध्यम से मुक्त कराया गया। थाना सुभाषनगर में पति समेत 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सुभाषनगर की एक कॉलोनी की निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी लगभग 19 वर्ष पूर्व हुई थी। पति ने शादी के बाद उसके जेवर, रुपये जुआ में उड़ा दिए। महिला का मंगलसूत्र बेच दिया। इसके बाद रुपए लेकर उसे दोस्तों के सामने परोसना चालु कर दिया। जिस्मफरोशी में धकेल दिया। बाद में 20 जनवरी को बदायूं के कुंवर गांव इलाके में एक व्यक्ति से उसका सौदा कर दिया। कुंवर गांव में उसे बंधक बनाकर रखा गया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन और जिला प्रोबेशन अधिकारी को दी। इस पर पुलिस की एक टीम ने उसे वहां से रेस्क्यू कराया। मामले की शिकायत सुभाषनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला SSP दफ्तर पहुंची। SSP के आदेश पर सुभाषनगर थाने में पति सहित आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पति उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। पैसे छीन लेता था, जेवर भी बेच दिये। वह अपने बच्चों की वजह से चुप रही। पति ने बच्चों को भीख मंगवाने और मकान बेचने की धमकी दी। उसके कारण वह जुल्म सहती रही। मगर जब पति ने उसे दूसरे के हाथ बेच दिया। तब उसने पुलिस में जाकर कार्रवाई का कदम उठाया। 

एनएसई को-लोकेशन घोटाला: ईडी ने गुरुग्राम में की छापेमारी

दर्दनाक! जानवरों के साथ लड़को ने किया रेप, वीडियो देख काँप उठी पुलिस की रूह

'महिलाओं का अपहरण कर उनका बलात्कार करेंगे ..', समुदाय विशेष को महंत की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -