बहन का गला काटकर भाई ने खुद को भी कर लिया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस
बहन का गला काटकर भाई ने खुद को भी कर लिया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस
Share:

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के चमरौली में आए मुंह बोले भाई ने बुधवार भोर में बहन का गला काटकर हत्या करने की कोशिश की है। वहीं उसने अपने को भी जान से मारने की कोशिश की है। चीख-पुकार पर आए पड़ोसियों ने दोनों को उपचार के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना बुधवार सुबह 4 बजे की है। मीना पत्नी अनिल उपाध्याय चमरौली ताजगंज में रहती है पति ड्राइवर है। अक्सर बाहर रहता है। लोगों के अनुसार, मीना ने अजीत कुमार उर्फ भानु की रहने वाली जाजपुर उड़ीसा पश्चिम बंगाल को मुंह बोला भाई बना रखा है। वह मामा का लड़का बताती है। पड़ोसियों के अनुसार, आज 4 बजे भोर में मीना के चीखने की आवाज आ रही थी। पड़ोसियों को सहायता की गुहार लगा रही थी, जब भीतर जाकर देखा तो वह लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। दूसरी ओर अजीत भी लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और पड़ोसियों ने दोनों को उपचार हेतु SN अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना प्रभारी ताजगंज ने बताया कि अजीत और मीना की मुलाकात कोलकाता में हुई थी, वह उसके घर आया जाय करती थी। संभवत दोनों में संबंध भी हैं। दो दिन पहले अजीत मीणा के घर आया था। आशंका जाहिर की जा रही है कि रात में दोनों के बीच शादी करने को लेकर विवाद हुआ। और विवाद के दौरान मीणा ने इसका विरोध किया तो अजीत ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और खुद भी जान देने का प्रयास किया। दोनों का एसएन में इलाज चल रहा है।

'इसे दिल्ली समझा है क्या', कहकर दो युवकों की पिटाई, मामला दर्ज

फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल पर लगा दहेज़ प्रताड़ना का आरोप

शादी समारोह में किशोर ने की ढाई लाख रूपए की चोरी, जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -